लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती/नगर बाजार : 23 जनवरी: लाइव भारत समाचार :- गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती के अन्तर्गत संचालित राजकीय संतति उद्यान, बंजरिया, बस्ती के परिसर में दिनेश प्रताप सिंह, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, उ०प्र० सरकार द्वारा केला ऊतक सम्बर्धन प्रयोगशाला (केला टिश्यू कल्वर लैब) का शिलान्यास एवं कृषक गोष्ठी/मेले का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनपद के दूरदराज के बडे संख्या में कृषक/उद्यानपतियो के साथ ही साथ विवेकानन्द मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा, गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष सिचाई बन्धु, दिलीप पान्डेय, अध्यक्ष, जिला किसान मोर्चा, बस्ती भाजपा, डा० विजय बहादुर द्विवेदी, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ०प्र०, डा० वीरेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती, पंकज कुमार शुक्ला, उप निदेशक उद्यान, बस्ती मण्डल बस्ती, अनीश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी अधिकारी, सेन्टर आफ एक्सीलेन्स, बस्ती, आर०के० यादव, उप निदेशक उद्यान, गोरखपुर मण्डल गोरखपुर, नन्हे लाल वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, सिद्वार्थनगर एवं अरूण कुमार तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी, बस्ती व अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। डा० विजय बहादुर द्विवेदी, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ०प्र० ने अपने उदबोधन में केले की खेती को विकसित करने पर बल दिया तथा विभाग द्वारा औद्यानिकी के क्षेत्र में दी जा रही विभिन्न सुविधाओ की जानकारी देते हुए और अधिक संख्या में उद्यानपतियो के फल, शाकभाजी एवं औषधिय तथा अन्य फसलो की प्रसंस्करण इकाईया लगाये जाने पर बल दिया गया, जिससे कि इन फसलो में मूल्य सम्वर्धन होते हुए किसानो की आमदनी में और बढोत्तरी हो सके। उसके उपरान्त दिनेश प्रताप सिंह, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, उ०प्र० सरकार ने अपने उद्बोधन में जनपद के किसानो को अच्छी गुणवत्ता के केला टिश्यू कल्चर लैब में लगभग 10 लाख पौध तैयार होंगे बस्ती जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदो के किसानो के लिए उपलब्ध होंगे तथा इसके साथ ही साथ केले की खेती को और अधिक बढाने के किसानो का आवाहन किया गया, जिससे आने वाले समय में मुझे प्रदेश में जनपद बस्ती का नाम भी आये। किसान भाइयो द्वारा आम के बाग को तैयार करने के लिए कृषको द्वारा सबसे अधिक गौरजीत प्रजाति की फसल के अच्छे दाम मिलते है ठीक उसी प्रकार पारम्परिक खेती से हटकर कैश क्राप के रूप में टिश्यू कल्वर केले की खेती वैज्ञानिक रूप से करे तथा इसके साथ ही साथ फलो की गुणवत्ता को बढाने के लिए जिस तरह से आम की पैंकिंग की जा रही है उसी तरह से आने वाले समय में केले की घार की भी पालीबैग की पैकिंग विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा जिससे फल की गुणवत्ता और अधिक अपनी आय में बढोत्तरी करे। अन्त में संयुक्त निदेशक बस्ती द्वारा गोष्ठी में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियो, अधिकारियों, किसानो एवं मीडिया को धन्यवाद देते हुए गोष्ठी का समापन किया गया। रिपोर्ट - बस्ती, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने बजरिया उद्यान में केला टिश्यू कल्चर लैब का शिलान्यास, एवं कृषक गोष्ठी मेले का किया शुभारंभ

बस्ती/नगर बाजार : 23 जनवरी: लाइव भारत समाचार :-
गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती के अन्तर्गत संचालित राजकीय संतति उद्यान, बंजरिया, बस्ती के परिसर में दिनेश प्रताप सिंह, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, उ०प्र० सरकार द्वारा केला ऊतक सम्बर्धन प्रयोगशाला (केला टिश्यू कल्वर लैब) का शिलान्यास एवं कृषक गोष्ठी/मेले का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनपद के दूरदराज के बडे संख्या में कृषक/उद्यानपतियो के साथ ही साथ विवेकानन्द मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा, गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष सिचाई बन्धु, दिलीप पान्डेय, अध्यक्ष, जिला किसान मोर्चा, बस्ती भाजपा, डा० विजय बहादुर द्विवेदी, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ०प्र०, डा० वीरेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती, पंकज कुमार शुक्ला, उप निदेशक उद्यान, बस्ती मण्डल बस्ती, अनीश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी अधिकारी, सेन्टर आफ एक्सीलेन्स, बस्ती, आर०के० यादव, उप निदेशक उद्यान, गोरखपुर मण्डल गोरखपुर, नन्हे लाल वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, सिद्वार्थनगर एवं अरूण कुमार तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी, बस्ती व अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। डा० विजय बहादुर द्विवेदी, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ०प्र० ने अपने उदबोधन में केले की खेती को विकसित करने पर बल दिया तथा विभाग द्वारा औद्यानिकी के क्षेत्र में दी जा रही विभिन्न सुविधाओ की जानकारी देते हुए और अधिक संख्या में उद्यानपतियो के फल, शाकभाजी एवं औषधिय तथा अन्य फसलो की प्रसंस्करण इकाईया लगाये जाने पर बल दिया गया, जिससे कि इन फसलो में मूल्य सम्वर्धन होते हुए किसानो की आमदनी में और बढोत्तरी हो सके। उसके उपरान्त दिनेश प्रताप सिंह, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, उ०प्र० सरकार ने अपने उद्बोधन में जनपद के किसानो को अच्छी गुणवत्ता के केला टिश्यू कल्चर लैब में लगभग 10 लाख पौध तैयार होंगे बस्ती जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदो के किसानो के लिए उपलब्ध होंगे तथा इसके साथ ही साथ केले की खेती को और अधिक बढाने के किसानो का आवाहन किया गया, जिससे आने वाले समय में मुझे प्रदेश में जनपद बस्ती का नाम भी आये। किसान भाइयो द्वारा आम के बाग को तैयार करने के लिए कृषको द्वारा सबसे अधिक गौरजीत प्रजाति की फसल के अच्छे दाम मिलते है ठीक उसी प्रकार पारम्परिक खेती से हटकर कैश क्राप के रूप में टिश्यू कल्वर केले की खेती वैज्ञानिक रूप से करे तथा इसके साथ ही साथ फलो की गुणवत्ता को बढाने के लिए जिस तरह से आम की पैंकिंग की जा रही है उसी तरह से आने वाले समय में केले की घार की भी पालीबैग की पैकिंग विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा जिससे फल की गुणवत्ता और अधिक अपनी आय में बढोत्तरी करे। अन्त में संयुक्त निदेशक बस्ती द्वारा गोष्ठी में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियो, अधिकारियों, किसानो एवं मीडिया को धन्यवाद देते हुए गोष्ठी का समापन किया गया।

रिपोर्ट – बस्ती, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *