लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,05 फरवरी : लाइव भारत समाचार :- सू.वि., जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्रॉप सर्वे) के अन्तर्गत 1432 फसली रबी फसल का ई-क्रॉप सर्वे कार्य में राजस्व लेखपाल वेद प्रकाश दूबे, तहसील बस्ती सदर द्वारा जनपद में एक दिवस में सर्वाधिक गॉटा (721) का ई-क्राप सर्वे करने एवं अपने क्षेत्र के समस्त गाटो का सर्वे एक सप्ताह में समाप्त किये जाने हेतु तथा लेखपाल चन्द्र प्रकाश, तहसील बस्ती सदर द्वारा राजस्व एवं कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजना फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य किये जाने हेतु प्रशस्ति-पत्र कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिया। जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री/ई-क्रॉप सर्वे कार्य शीघ्र समाप्त किये जाने हेतु राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं पंचायत विभाग को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, तहसीलदार बस्ती सदर विनय प्रभाकर, अपर सांख्यिकीय अधिकारी भूलेख अजय कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, लेखपाल सम्बद्ध भूलेख शंकर उपस्थित रहें।   रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखपाल को जिलाधिकारी ने दिया प्रशस्ति – पत्र

बस्ती ,05 फरवरी : लाइव भारत समाचार :- सू.वि., जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्रॉप सर्वे) के अन्तर्गत 1432 फसली रबी फसल का ई-क्रॉप सर्वे कार्य में राजस्व लेखपाल वेद प्रकाश दूबे, तहसील बस्ती सदर द्वारा जनपद में एक दिवस में सर्वाधिक गॉटा (721) का ई-क्राप सर्वे करने एवं अपने क्षेत्र के समस्त गाटो का सर्वे एक सप्ताह में समाप्त किये जाने हेतु तथा लेखपाल चन्द्र प्रकाश, तहसील बस्ती सदर द्वारा राजस्व एवं कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजना फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य किये जाने हेतु प्रशस्ति-पत्र कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिया।

जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री/ई-क्रॉप सर्वे कार्य शीघ्र समाप्त किये जाने हेतु राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं पंचायत विभाग को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, तहसीलदार बस्ती सदर विनय प्रभाकर, अपर सांख्यिकीय अधिकारी भूलेख अजय कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, लेखपाल सम्बद्ध भूलेख शंकर उपस्थित रहें।

 

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *