बस्ती , 21 फरवरी: लाइव भारत समाचार :- वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ कोर्ट परिसर के बाहर गेट पर एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बिल में अधिवक्ता हितों की अनदेखी की गई है। सीनियर अधिवक्ता प्रदीप पाण्डे ने कहा कि वर्तमान समय में हम वकीलों के सामने विषम परिस्थितिया हैं। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को नियंत्रित करने की बजाय वकीलों पर अंकुश लगाया जा रहा है। कहा कि वकील भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं , इस लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है।
प्रदर्शन के बाद सभी वकीलों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर सिविल बारएसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय, अरविंद नारायण पांडेय, वेद प्रकाश वर्मा, पवन कुमार द्विवेदी, विकास शुक्ला, प्रीत, राम विनय शुक्ल, सहित भारी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो लाइव भारत समाचार