बस्ती , 25 फरवरी: लाइव भारत समाचार :- अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ कोर्ट परिसर के बाहर अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन चल रहा था। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बिल में अधिवक्ता हितों की अनदेखी की गई है।
आज मंगलवार को अधिवक्ताओं का धैर्य टूट गया प्रदर्शन और तेज हो गया, एक अधिवक्ता ने आत्म दाह की चेतावनी दे दी, जिससे प्रशासन हरकत में आ गई, एसडीएम सदर शत्रुघन पाठक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह तत्काल मौके पर अधिवक्ताओं के बीच पहुंच कर उन्हें समझाया और ज्ञापन लिया।
इसी बीच एक अधिवक्ता ने आत्म दाह को आतुर माचिस जलाने की कोशिश करते ही पुलिस हरकत में आ गई और छीना झपटी में हादसा होने से बच गई।
जिला जज महोदय के समझाने पर अधिवक्ताओं ने उनका सम्मान किया किया और आत्म हत्या न करने हड़ताल समाप्त करने का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप पाण्डे ने कहा कि वर्तमान समय में हम वकीलों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सामने विषम परिस्थितिया हैं। उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया को सरल और सुचारू रूप से संचालित करने के बजाय सरकार अधिवक्ताओं पर ही रोक लगा रही है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं इस लिए उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
वकीलों पर ही अंकुश लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर सिविल बारएसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय, अरविंद नारायण पांडेय, वेद प्रकाश वर्मा, उपेंद्र नाथ दूबे,पवन कुमार द्विवेदी, विकास शुक्ला, प्रीत, राम विनय शुक्ल, जितेंद्र ,सहित भारी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।अधिवक्ताओं ने कहा सरकार इस पर ध्यान दें और इसमें परिवर्तन करे वरना अधिवक्ता चुप नहीं बैठेगा।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार