लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है [video width="848" height="480" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-26-at-5.41.29-PM.mp4"][/video] बस्ती, 26 मार्च : लाइव भारत समाचार :- कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद विश्वनाथ चौधरी के प्रथम आगमन पर पार्टी के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बुधवार को दिन में 12 बजे लखनऊ से बस्ती रेलवे स्टेशन पहुचे। यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद एक लम्बे काफिले के साथ विश्वनाथ चौधरी पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय परिसर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी ने पहली बार ओबीसी नेता के हाथों में जिले की कमान सौंपा है। निश्चित रूप से विश्वनाथ चौधरी सभी को साथ लेकर चलने और पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा देश प्रदेश नफरत की आग में जल रहा है। आपराधिक मामलों की बाढ़ आ गई है। विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व के में जनहित के सभी मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष किया जायेगा। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास होगा और पार्टी को रूट लेवल तक जाकर मजबूत करेंगे। सभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, बृजेश आर्या, लालजीत पहलवान, महेंद्र श्रीवास्तव,नफीस अहमद, अरूण पाण्डेय, संजीव त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, राजबहादुर निषाद, सर्वेश शुक्ल, दिलीप श्रीवास्तव, नीलम चतुर्वेदी, रंजना सिंह, सलमा अफसर, शकुन्तला देवी, चन्द्रशेखर वर्मा, प्रशान्त वर्मा, डा. वाहिद सिद्धीकी, कौशल त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शुक्रवार, 24 अप्रैल , 2026

कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के प्रथम आगमन पर पार्टी के लोगों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

बस्ती, 26 मार्च : लाइव भारत समाचार :- कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद विश्वनाथ चौधरी के प्रथम आगमन पर पार्टी के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बुधवार को दिन में 12 बजे लखनऊ से बस्ती रेलवे स्टेशन पहुचे। यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद एक लम्बे काफिले के साथ विश्वनाथ चौधरी पार्टी कार्यालय पहुंचे।

कार्यालय परिसर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी ने पहली बार ओबीसी नेता के हाथों में जिले की कमान सौंपा है। निश्चित रूप से विश्वनाथ चौधरी सभी को साथ लेकर चलने और पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा देश प्रदेश नफरत की आग में जल रहा है। आपराधिक मामलों की बाढ़ आ गई है। विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व के में जनहित के सभी मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष किया जायेगा।

जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास होगा और पार्टी को रूट लेवल तक जाकर मजबूत करेंगे। सभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, बृजेश आर्या, लालजीत पहलवान, महेंद्र श्रीवास्तव,नफीस अहमद, अरूण पाण्डेय, संजीव त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, राजबहादुर निषाद, सर्वेश शुक्ल, दिलीप श्रीवास्तव, नीलम चतुर्वेदी, रंजना सिंह, सलमा अफसर, शकुन्तला देवी, चन्द्रशेखर वर्मा, प्रशान्त वर्मा, डा. वाहिद सिद्धीकी, कौशल त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *