लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती , 22 अप्रैल : लाइव भारत समाचार :- पूर्व मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी के पुत्र पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी के गिरफ्तारी को लेकर लोगोें में रोष है। मंगलवार को मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी के संयोजन में अनेक राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोग गांधी कला भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए और मौन सत्याग्रह करते हुये पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के रिहाई की मांग किया। मौन सत्याग्रह के बाद उपस्थित लोग हाथों में बैनर लिये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां डीएम के प्रशासनिक अधिकारी माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी के पुत्र पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी को ई.डी. ने राजनीतिक विद्वेष बश गिरफ्तार कर लिया है। यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है। मांग किया गया है कि विनय शंकर तिवारी का राजनीतिक कारणों से उत्पीड़न बंद किया जाय। उन्हें तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाय। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने के बाद मेधा प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी, वरिष्ठ सपा नेता गणेश दत्त ‘मुन्ना मिश्र’, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद दूबे, सपा नेता हरीश, गिरिजा कुमार पाण्डेय, संजय उपाध्याय, उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’, सपा नेता अतुल पाण्डेय आदि ने कहा कि पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी को ईडी ने राजनीतिक कारणों से गिरफ्तार किया है। भाजपा नेताओं के इशारे पर विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वक्ताआंे ने मांग किया कि सपा के वरिष्ठ नेता विनय शंकर तिवारी को तत्काल प्रभाव से रिहा कराया जाय। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो ; लाइव भारत समाचार
बुधवार, 11 मार्च , 2026

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को रिहा करने की मांग को लेकर बैठे बापू प्रतिमा के समक्ष, मौन सत्याग्रह कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बस्ती , 22 अप्रैल : लाइव भारत समाचार :- पूर्व मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी के पुत्र पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी के गिरफ्तारी को लेकर लोगोें में रोष है। मंगलवार को मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी के संयोजन में अनेक राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोग गांधी कला भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए और मौन सत्याग्रह करते हुये पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के रिहाई की मांग किया। मौन सत्याग्रह के बाद उपस्थित लोग हाथों में बैनर लिये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां डीएम के प्रशासनिक अधिकारी माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।
राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी के पुत्र पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी को ई.डी. ने राजनीतिक विद्वेष बश गिरफ्तार कर लिया है। यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है। मांग किया गया है कि विनय शंकर तिवारी का राजनीतिक कारणों से उत्पीड़न बंद किया जाय। उन्हें तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाय।
राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने के बाद मेधा प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी, वरिष्ठ सपा नेता गणेश दत्त ‘मुन्ना मिश्र’, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद दूबे, सपा नेता हरीश, गिरिजा कुमार पाण्डेय, संजय उपाध्याय, उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’, सपा नेता अतुल पाण्डेय आदि ने कहा कि पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी को ईडी ने राजनीतिक कारणों से गिरफ्तार किया है। भाजपा नेताओं के इशारे पर विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वक्ताआंे ने मांग किया कि सपा के वरिष्ठ नेता विनय शंकर तिवारी को तत्काल प्रभाव से रिहा कराया जाय।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो ; लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *