लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है   गोरखपुर 26 अप्रैल : लाइव भारत समाचार :- ई -रिक्शा/ ऑटो रिक्शा पर चेकिंग अभियान पूरे प्रदेश में 30 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों का पालन परिवहन विभाग कर रहा है। जो गोरखपुर संभागीय परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नरेंद्र यादव अपनी प्रवर्तन टीम के साथ लगातार प्रवर्तन कार्यवाही करते सड़क पर दिख जाते हैं। इसी क्रम में आज 26 अप्रैल को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन )नरेंद्र यादव के नेतृत्व में विजय किशोर यादव, एवं रमापति द्वय यात्री कर अधिकारी द्वारा सुबह 08 बजे से चेकिंग अभियान चलाया गया, रोड़वेज से महाराणा प्रताप चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बस और एक प्राइवेट डिजायर कार सवारी भरते पाई गई, उक्त दोनों वाहनों को प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए रोडवेज परिसर में निरुद्ध किया गया। तदुपरांत रोडवेज के आस पास संचालित ई - रिक्शा की जांच की गई, जिसमें 21 ई - रिक्शा के कागजात/वैध लाइसेंस सही नहीं पाए जाने कि दशा में थाना कैंट यार्ड में निरुद्ध किया गया। सहजनवा मुरारी इंटर कॉलेज के निकट दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें रांग साइड ड्राइविंग, डिवाइडर जंपिंग , बिना हेलमेट/खतरनाक ढंग से बाइक चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 43 वाहनों का चालान किया गया। स0सं0प0अधिकारी (प्रवर्तन)नरेंद्र यादव ने बताया कि मा0मुख्य मंत्री के आदेश एवं परिवहन आयुक्त लखनऊ के आदेशों का पालन करते हुए जनपद में अवैध वाहनों एवं ई रिक्शा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, रोड पर बिना हेलमेट बाइक सवार चालकों को जागरूक कर उन्हें हेलमेट लगाकर बाइक चलाने को तीन सवारी न चलने की हिदायत दी जाती है, यह अभियान 30 अप्रैल के बाद भी लगातार चलती रहेगी।     रिपोर्ट गोरखपुर : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

गोरखपुर, अवैध रूप से संचालित ई -रिक्शा पर परिवहन विभाग शक्त,21 ई -रिक्शा निरुद्ध 43 वाहन हुआ चालान

 

गोरखपुर 26 अप्रैल : लाइव भारत समाचार :- ई -रिक्शा/ ऑटो रिक्शा पर चेकिंग अभियान पूरे प्रदेश में 30 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों का पालन परिवहन विभाग कर रहा है। जो गोरखपुर संभागीय परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नरेंद्र यादव अपनी प्रवर्तन टीम के साथ लगातार प्रवर्तन कार्यवाही करते सड़क पर दिख जाते हैं।

इसी क्रम में आज 26 अप्रैल को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन )नरेंद्र यादव के नेतृत्व में विजय किशोर यादव, एवं रमापति द्वय यात्री कर अधिकारी द्वारा सुबह 08 बजे से चेकिंग अभियान चलाया गया, रोड़वेज से महाराणा प्रताप चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बस और एक प्राइवेट डिजायर कार सवारी भरते पाई गई, उक्त दोनों वाहनों को प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए रोडवेज परिसर में निरुद्ध किया गया। तदुपरांत रोडवेज के आस पास संचालित ई – रिक्शा की जांच की गई, जिसमें 21 ई – रिक्शा के कागजात/वैध लाइसेंस सही नहीं पाए जाने कि दशा में थाना कैंट यार्ड में निरुद्ध किया गया।

सहजनवा मुरारी इंटर कॉलेज के निकट दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें रांग साइड ड्राइविंग, डिवाइडर जंपिंग , बिना हेलमेट/खतरनाक ढंग से बाइक चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 43 वाहनों का चालान किया गया।

स0सं0प0अधिकारी (प्रवर्तन)नरेंद्र यादव ने बताया कि मा0मुख्य मंत्री के आदेश एवं परिवहन आयुक्त लखनऊ के आदेशों का पालन करते हुए जनपद में अवैध वाहनों एवं ई रिक्शा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, रोड पर बिना हेलमेट बाइक सवार चालकों को जागरूक कर उन्हें हेलमेट लगाकर बाइक चलाने को तीन सवारी न चलने की हिदायत दी जाती है, यह अभियान 30 अप्रैल के बाद भी लगातार चलती रहेगी।

 

 

रिपोर्ट गोरखपुर : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *