लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती, 26 अप्रैल : लाइव भारत समाचार ;- 2025 — बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत गणित, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषयों के लिए अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) की चयन परीक्षा आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 94 प्रतिभागियों ने भाग लिया। परीक्षा के सफल संचालन में खंड शिक्षा अधिकारी बस्ती सदर श्री विनोद त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी साऊंघाट श्री धीरेंद्र त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी गौर श्री बड़कऊ वर्मा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण स्वप्निल कुमार श्रीवास्तव व जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी और लिपिक दिव्यांश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, माइक्रो टीचिंग तथा साक्षात्कार के उपरांत पूरी होगी, जिसके बाद योग्य प्रतिभागियों को समस्त विकासखंडों में नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में पांचों विषयों के लिए अकादमिक रिसोर्स पर्सन तैनात किए जाएंगे, जो शैक्षिक अनुसंधान और विषयगत सहयोगात्मक पर्यवेक्षक के रूप में अनुसमर्थन प्रदान करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनूप कुमार ने बताया कि परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सबसे योग्य अकादमिक रिसोर्स पर्सन का चयन कर उन्हें विकासखंड स्तर पर शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के कार्य में लगाया जाएगा। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो ; लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित एकेडमिक रिसोर्स पर्सन की परीक्षा सम्पन्न

बस्ती, 26 अप्रैल : लाइव भारत समाचार ;- 2025 — बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत गणित, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषयों के लिए अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) की चयन परीक्षा आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 94 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
परीक्षा के सफल संचालन में खंड शिक्षा अधिकारी बस्ती सदर श्री विनोद त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी साऊंघाट श्री धीरेंद्र त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी गौर श्री बड़कऊ वर्मा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण स्वप्निल कुमार श्रीवास्तव व जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी और लिपिक दिव्यांश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, माइक्रो टीचिंग तथा साक्षात्कार के उपरांत पूरी होगी, जिसके बाद योग्य प्रतिभागियों को समस्त विकासखंडों में नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में पांचों विषयों के लिए अकादमिक रिसोर्स पर्सन तैनात किए जाएंगे, जो शैक्षिक अनुसंधान और विषयगत सहयोगात्मक पर्यवेक्षक के रूप में अनुसमर्थन प्रदान करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनूप कुमार ने बताया कि परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सबसे योग्य अकादमिक रिसोर्स पर्सन का चयन कर उन्हें विकासखंड स्तर पर शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के कार्य में लगाया जाएगा।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो ; लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *