लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है [video width="478" height="270" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-20-at-9.58.49-PM.mp4"][/video] बस्ती , 20 मई : लाइव भारत समाचार :- जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पांडेय बाजार में शटर के अंदर कूड़े के ढेर पर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई लाश मिली। जानकारी मिलने पर पुलिस फॉरेंसिस टीम मौके पर पहुंची गई। आस पास लोगों से पूछताछ की गई और साक्ष्य जुटाए गए। लाश कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मामला क्या है।मंगलवार की सुबह एक गिरे हुए मकान से धुंआ निकलता देखकर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। किसी ने अंदर जाकर देखा तो अंदर एक युवती की लाश दिखी, जो पूरी तरह जल चुकी थी। शव पास ही एक डेयरी में रहकर काम करने वाली युवती का बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। युवती को जलाकर कर मार डालने की लोग आशंका जता रहे हैं। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि पांडेय बाजार निवासी रामू लोहिया डेयरी का काम करते हैं। उन्होंने डेयरी में गाय की देखरेख के लिए एक युवती को कुछ दिनों पूर्व काम पर रखा था। वह डेयरी पर ही रहती थी। डेयरी के करीब ही एक खंडहरनुमा मकान है, जहां वर्तमान में कोई रहता नहीं है। इसी खंडहर के पिछले हिस्से में इस युवती की जला हुआ शव बरामद हुआ। महिला का नाम राधिका देवी उम्र लगभग 38 वर्ष बताया जा रहा है। लोगों की आशंका है कि रात में ही उसे जलाकर मार डाला गया। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष महेश सिंह का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की आग में झुलसकर मौत की घटना सामने आई है। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की आग में झुलसी कूड़े के ढेर पर मिली बॉडी, हत्या कि आशंका

बस्ती , 20 मई : लाइव भारत समाचार :- जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पांडेय बाजार में शटर के अंदर कूड़े के ढेर पर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई लाश मिली। जानकारी मिलने पर पुलिस फॉरेंसिस टीम मौके पर पहुंची गई। आस पास लोगों से पूछताछ की गई और साक्ष्य जुटाए गए। लाश कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मामला क्या है।मंगलवार की सुबह एक गिरे हुए मकान से धुंआ निकलता देखकर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। किसी ने अंदर जाकर देखा तो अंदर एक युवती की लाश दिखी, जो पूरी तरह जल चुकी थी। शव पास ही एक डेयरी में रहकर काम करने वाली युवती का बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। युवती को जलाकर कर मार डालने की लोग आशंका जता रहे हैं।
पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि पांडेय बाजार निवासी रामू लोहिया डेयरी का काम करते हैं। उन्होंने डेयरी में गाय की देखरेख के लिए एक युवती को कुछ दिनों पूर्व काम पर रखा था। वह डेयरी पर ही रहती थी। डेयरी के करीब ही एक खंडहरनुमा मकान है, जहां वर्तमान में कोई रहता नहीं है। इसी खंडहर के पिछले हिस्से में इस युवती की जला हुआ शव बरामद हुआ। महिला का नाम राधिका देवी उम्र लगभग 38 वर्ष बताया जा रहा है। लोगों की आशंका है कि रात में ही उसे जलाकर मार डाला गया। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष महेश सिंह का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की आग में झुलसकर मौत की घटना सामने आई है। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।

रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *