बस्ती ,10 जून : लाइव भारत समाचार :- राजकीय इंटर कॉलेज में समर कैंप 2025 का समापन समारोह विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विजय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ ओम प्रकाश मिश्र संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल बस्ती तथा विशिष्ट अतिथि जगदीश प्रसाद शुक्ल जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती द्वारा छात्रों को समर कैंप के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला ,तथा छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय में छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की उपस्थिति बहुत ही सराहनीय रही। अभिभावकों द्वारा यह बताया गया कि समर कैंप जैसी गतिविधियां निरंतर चलती रहनी चाहिए जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सके। समापन समारोह में विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र कुमार, विवेक मणि त्रिपाठी, हीरालाल, अजय प्रकाश लाल , राजेश कुमार सिंह, अमित कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार पटेल, मनीष कुमार गौर, धनंजय कुमार, मृत्युंजय कुमार मिश्र के साथ ही समस्त कर्मचारी की उपस्थिति रही।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार