लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान विद्युत चोरी में पांच पर केस दर्ज हड़कंप। संतकबीरनगर विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र मे तावड़ तोड़ छापेमारी की गई जिसमें पांच के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा एक दर्जन से अधिक अवैध रूप से संचालित मोटर भी बरामद किया गया विद्युत विभाग के इस कार्रवाई से विद्युत चोरी में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर के अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम सिदाही सहित कई गांव में शुक्रवार को अचानक छापा मारा गया। जिसमें विजय यादव पुत्र श्री रामप्यारे यादव ग्राम सिदाही, शांति देवी पत्नी श्री नारायण ग्राम जोगा राजा, रामसिंह पुत्र श्री हरिलाल ग्राम धायपोखर, मो जैश पुत्र श्री बिस्मिलाह ग्राम छीतहि, सूरज पांडे पुत्र श्री विजय प्रकाश पांडे ग्राम चेरापुर। अवैध रूप से विद्युत प्रयोग करते पाए गए जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि विद्युत फॉल्ट एवं लाइन लॉस के चलते विद्युत उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा जारी ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे विद्युत मिलने की व्यवस्था पूरी तरह धराशाई होती जा रही थी जिस वजह से विद्युत उपभोक्ता और विद्युतकर्मी कटौती एवं फाल्ट से परेशान थे लोगों को इस कटौती और फाल्ट से निजात दिलाने के लिए हरिहरपुर उप केंद्र द्वारा सघन चेकिंग अभियान शुक्रवार से चलाया जा रहा है जिसमें पांच लोगों पर बिना कनेक्शन मोटर लगाकर अवैध तरीके से खेत की सिंचाई करने का मुकदमा दर्ज किया गया। अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया सघन चेकिंग अभियान में दर्ज़नो विद्युत मोटर पकड़ा गया है जिन लोगों के मोटर हैं को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है उन्होंने अभियान की सफलता के लिए गांव के लोगों से सहयोग की अपील भी किया। रिपोर्ट लाइव भारत समाचार 
शनिवार, 7 मार्च , 2026

ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान विद्युत चोरी में पांच पर केस दर्ज हड़कंप।

ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान विद्युत चोरी में पांच पर केस दर्ज हड़कंप।

संतकबीरनगर विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र मे तावड़ तोड़ छापेमारी की गई जिसमें पांच के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा एक दर्जन से अधिक अवैध रूप से संचालित मोटर भी बरामद किया गया विद्युत विभाग के इस कार्रवाई से विद्युत चोरी में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है

विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर के अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम सिदाही सहित कई गांव में शुक्रवार को अचानक छापा मारा गया।

जिसमें विजय यादव पुत्र श्री रामप्यारे यादव ग्राम सिदाही, शांति देवी पत्नी श्री नारायण ग्राम जोगा राजा, रामसिंह पुत्र श्री हरिलाल ग्राम धायपोखर, मो जैश पुत्र श्री बिस्मिलाह ग्राम छीतहि, सूरज पांडे पुत्र श्री विजय प्रकाश पांडे ग्राम चेरापुर। अवैध रूप से विद्युत प्रयोग करते पाए गए जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

उन्होंने बताया कि विद्युत फॉल्ट एवं लाइन लॉस के चलते विद्युत उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा जारी ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे विद्युत मिलने की व्यवस्था पूरी तरह धराशाई होती जा रही थी जिस वजह से विद्युत उपभोक्ता और विद्युतकर्मी कटौती एवं फाल्ट से परेशान थे लोगों को इस कटौती और फाल्ट से निजात दिलाने के लिए हरिहरपुर उप केंद्र द्वारा सघन चेकिंग अभियान शुक्रवार से चलाया जा रहा है जिसमें पांच लोगों पर बिना कनेक्शन मोटर लगाकर अवैध तरीके से खेत की सिंचाई करने का मुकदमा दर्ज किया गया।

अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया सघन चेकिंग अभियान में दर्ज़नो विद्युत मोटर पकड़ा गया है जिन लोगों के मोटर हैं को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है उन्होंने अभियान की सफलता के लिए गांव के लोगों से सहयोग की अपील भी किया।

रिपोर्ट लाइव भारत समाचार 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *