लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती , 27 जुलाई : लाइव भारत समाचार :- के विकास खण्ड बनकटी में छठ घाट के समीप एक नए पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविन्द पाल ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। यह पार्क वार्ड नंबर 2 चंद्र नगर मथौली क्षेत्र में स्थित है। वर्षों से उपेक्षित रहे इस स्थल को अब एक खूबसूरत पार्क में बदला जा रहा है। यह पार्क विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए विकसित किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि इस तरह के रचनात्मक और सकारात्मक प्रयास समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पार्क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन का एक नया स्थान मिलेगा। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

बनकटी विकास खंड में छठ घाट का निर्माण शुरू, क्षेत्र में विकास कार्य युद्ध स्तर पर – अरविंद पाल

बस्ती , 27 जुलाई : लाइव भारत समाचार :- के विकास खण्ड बनकटी में छठ घाट के समीप एक नए पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविन्द पाल ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। यह पार्क वार्ड नंबर 2 चंद्र नगर मथौली क्षेत्र में स्थित है। वर्षों से उपेक्षित रहे इस स्थल को अब एक खूबसूरत पार्क में बदला जा रहा है।

यह पार्क विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए विकसित किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि इस तरह के रचनात्मक और सकारात्मक प्रयास समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पार्क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन का एक नया स्थान मिलेगा।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *