बस्ती ,02 अगस्त : लाइव भारत समाचार :- सू.वि., कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के हस्तानांतरण के अवसर पर मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण का आयोजन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में आर्थिक सहायता राशि जारी किए जाने के उपलक्ष्य में मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशभर के किसानों को संबोधित किया गया तथा 2.26 करोड़ लाभार्थियों को सीधे खाते में हस्तानांतरण किया गया। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न लाभकारी योजनाओं का भी माननीय प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया।
कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती एवं जनपद के कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केंद्र पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा. अजय सिंह, विधायक, हर्रैया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के जीवन में स्थायित्व और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे इस योजना के माध्यम से मिली सहायता का उपयोग उन्नत कृषि तकनीकों, बीजों और मृदा स्वास्थ्य सुधार हेतु करें।
मा. विवेकानंद मिश्र, जिला अध्यक्ष, भाजपा, ने कहा कि यह योजना केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि देश के अन्नदाता के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री जी का यह प्रयास यह दर्शाता है कि सरकार किसानों की हर ज़रूरत के साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार की विभिन्न किसान-हितैषी योजनाओं जैसे पीएम फसल बीमा, पीएम कृषि सिंचाई योजना, आदि की जानकारी भी साझा की।
मा. महेश शुक्ला, उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, ने कहा कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती तथा जैविक कृषि को बढ़ावा देने हेतु किसान इस वित्तीय सहायता का उपयोग करें। इससे न केवल उत्पादन लागत घटेगी, बल्कि उत्पादों की गुणवत्ता और मूल्य भी बढ़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एस. के. तोमर ने किसानों को योजना के विभिन्न पहलुओं, पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया एवं पारदर्शिता प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल माध्यम से योजना में शामिल होने के तरीकों को भी समझाया।
राम बचन राम, संयुक्त निदेशक कृषि, अशोक कुमार गौतम, उपनिदेशक, बाबूराम मौर्या, जिला कृषि अधिकारी, डॉ. राज मंगल चौधरी, भूमि संरक्षण अधिकारी, रतन शंकर ओझा, कृषि रक्षा अधिकारी तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पी. के. मिश्रा, डॉ. वी. बी. सिंह, आर. वी. सिंह, डॉ. प्रेम शंकर, डॉ. अंजलि वर्मा, हरिओम मिश्र एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में किसान, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएँ एवं ग्रामीण युवा भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार