लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,11 अगस्त : लाइव भारत समाचार :- थाना परसरामपुर पुलिस टीम व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना परसरामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़गंज मोड से आगे अरजानीपुर रोड पर स्विफ्ट डिजायर कार (वाहन संख्या UP32HN4983) के सीट के नीचे प्लास्टिक के झोले से 01 किलो 10 ग्राम अवैध मॉर्फिन (अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत रूपये 01 करोड़ से ऊपर) बरामद हुआ। गाड़ी में सवार रामअधार यादव पुत्र रामनरायन यादव निवासी ग्राम अरजानीपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती उम्र करीब 32 वर्ष व गुडिया पत्नी रामअधार निवासी अरजानीपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती उम्र करीब 30 वर्ष को जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त दोनों के पास गाड़ी के कागजात न होने पर गाड़ी को धारा 207 MV Act के तहत सीज किया गया।बरामदगी के आधार पर थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 249/25 धारा 8/21/27 NDPS Act पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जो झोले मे सामान मिला है उसे मैं पीता भी हूं तथा हम दोनो पति-पत्नी बेचते भी हैं। हम लोग इस मार्फिन को बेचकर अपना तथा अपने परिवार का खर्चा चलाते है। हम लोगों का एक संगठित गिरोह है तथा हम लोग लोलपुर गोण्डा के पास से उपरोक्त मार्फिन/स्मैक लेकर आते है। रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
मंगलवार, 10 मार्च , 2026

पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी, करोणों के अवैध मार्फिन के साथ पति-पत्नी बस्ती पुलिस के गिरफ्त में

बस्ती ,11 अगस्त : लाइव भारत समाचार :- थाना परसरामपुर पुलिस टीम व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना परसरामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़गंज मोड से आगे अरजानीपुर रोड पर स्विफ्ट डिजायर कार (वाहन संख्या UP32HN4983) के सीट के नीचे प्लास्टिक के झोले से 01 किलो 10 ग्राम अवैध मॉर्फिन (अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत रूपये 01 करोड़ से ऊपर) बरामद हुआ। गाड़ी में सवार रामअधार यादव पुत्र रामनरायन यादव निवासी ग्राम अरजानीपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती उम्र करीब 32 वर्ष व गुडिया पत्नी रामअधार निवासी अरजानीपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती उम्र करीब 30 वर्ष को जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त दोनों के पास गाड़ी के कागजात न होने पर गाड़ी को धारा 207 MV Act के तहत सीज किया गया।बरामदगी के आधार पर थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 249/25 धारा 8/21/27 NDPS Act पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जो झोले मे सामान मिला है उसे मैं पीता भी हूं तथा हम दोनो पति-पत्नी बेचते भी हैं। हम लोग इस मार्फिन को बेचकर अपना तथा अपने परिवार का खर्चा चलाते है। हम लोगों का एक संगठित गिरोह है तथा हम लोग लोलपुर गोण्डा के पास से उपरोक्त मार्फिन/स्मैक लेकर आते है।

रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *