पहले बिजली चोरी फिर जे ई के खिलाफ फर्जी शिकायत उपभोक्ता ने दिखाई सीना जोरी
संतकबीरनगर बिजली चोरी के एक मामले में नया मोड़ सामने आया है महुली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में रंगे हाथ बिजली चोरी करते पकड़े गए एक व्यक्ति ने अब उल्टा बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार यादव के खिलाफ ही फर्जी शिकायत अधिशासी अभियंता को दी है
आपको बता दें कि प्रमोद पांडे नामक व्यक्ति बिना वैध कनेक्शन के 3 हॉर्स पावर का मोटर लगाकर दूसरे के खेत में पानी चल रहा था 11 जुलाई 2025 को बिजली चेकिंग के दौरान उसे रंगे हाथ मौके पर पकड़ा गया था जूनियर इंजीनियर ने इसका वीडियो भी बनाया जिसमें प्रमोद पांडे हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए और भविष्य में ऐसी गलती न करने की कसम खाते हुए दिखाई दे रहा है
हैरानी की बात यह है कि इस घटना के लगभग 20 दिन बाद प्रमोद अपने कबूलनामें से पूरी तरह पलट गया उसने अधिशासी अभियंता से शिकायत करते हुए खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह ना तो कोई मोटर चला रहा था और ना ही उसके पास कोई बोरिंग है उसने दावा किया कि बिजली चोरी का लेटर उसे गलती से भेजा गया है जबकि चोरी करने वाला कोई और था।
वहीं बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार यादव का कहना है कि उनके पास प्रमोद पांडे के बिजली चोरी करने का पुख्ता सबूत मौजूद है जिसमें वीडियो भी शामिल है उपभोक्ता अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय विभाग पर ही झूठे आरोप लगाकर खुद को मुकदमे और जुर्माना से बचने का रास्ता ढूंढ रहा है और उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहा है
जो पूर्णतया गलत एवं निराधार है
रिपोर्ट लाइव भारत समाचार