बस्ती , 06 सितंबर : लाइव भारत समाचार :- मा. मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित जनसेवा केंद्रों के माध्यम से फेसलेस परिवहन सेवाओं के शुभारंभ एवं बस स्टेशनों/कार्यशालाओं के डिजिटल लोकार्पण/शिलान्यास, परिवहन विभाग के नए हेल्पलाइन नंबर 149 के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आज मा. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी ने संभागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती में कार्यरत अंशकालिक सफाईकार श्रीमती किताबुन्निसा को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, में किया गया जिसमें प्रमुख सचिव परिवहन और परिवहन आयुक्त उपस्थित रहे।
आरटीओ प्रशासन फरीदउद्दीन ने बताया कि एक बीडीओ फेसलेस परिवहन संबंधी 149 पर जानकारी के लिए बस्ती कार्यालय द्वारा बनाया गया है जिससे कोई भी उपभोक्ता वाहन संबंधी जानकारी ले सकता है, जिसको प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में नई हेल्प लाइन सेवा 149 के शुभारंभ के अवसर पर मां0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में फरीदउद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), एवं सुरेश कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन), बस्ती संभाग ने भी प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार