लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है [video width="848" height="478" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-08-at-4.31.52-PM.mp4"][/video] बस्ती , 08 सितंबर : लाइव भारत समाचार :- साऊंघाट विकास क्षेत्र के बिल्लौर ग्राम प्रधान धर्मराज गुप्ता ने उप जिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत के तालाब का विधि विरूद्ध पट्टा कराये जाने के षडयंत्र का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र में कहा है कि उनके ग्राम पंचायत में मछुआरा समाज के लोग हैं जिन्हे प्रथम वरीयता के आधार पर पट्टा दिया जाना चाहिये। इसकी अनदेखी कर प्रशासनिक अधिकारी दूसरे गांव के किसी अपात्र को पट्टा देने की साजिश रच चुके हैं। इससे पहले की आवंटन की घोषणा हो और सूची जारी हो मामले की जांच कर बिल्लौर ग्राम पंचायत के किसी पात्र व्यक्ति को पट्टा दिया जाना उचित व न्यायसंगत है। ग्राम प्रधान ने तत्काल पट्टा निरस्त किये जाने की मांग किया है। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
मंगलवार, 10 मार्च , 2026

अपात्र को ग्राम पंचायत के तालाब पर विधि विरुद्ध पट्टा के षडयंत्र का आरोप

बस्ती , 08 सितंबर : लाइव भारत समाचार :- साऊंघाट विकास क्षेत्र के बिल्लौर ग्राम प्रधान धर्मराज गुप्ता ने उप जिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत के तालाब का विधि विरूद्ध पट्टा कराये जाने के षडयंत्र का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र में कहा है कि उनके ग्राम पंचायत में मछुआरा समाज के लोग हैं जिन्हे प्रथम वरीयता के आधार पर पट्टा दिया जाना चाहिये। इसकी अनदेखी कर प्रशासनिक अधिकारी दूसरे गांव के किसी अपात्र को पट्टा देने की साजिश रच चुके हैं। इससे पहले की आवंटन की घोषणा हो और सूची जारी हो मामले की जांच कर बिल्लौर ग्राम पंचायत के किसी पात्र व्यक्ति को पट्टा दिया जाना उचित व न्यायसंगत है। ग्राम प्रधान ने तत्काल पट्टा निरस्त किये जाने की मांग किया है।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *