लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती , 11 सितंबर : लाइव भारत समाचार :- प्रदेश सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डेन आवर के भीतर अस्पताल पहुॅचाने वाले नेक व्यक्ति को सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया है। सड़क दुर्घटना के बाद का एक घण्टा (गोल्डेन आवर) बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और इस अवधि में यदि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुॅचा दिया जाता है तो उसका जीवन बचने की सम्भावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 के पत्र अनुसार, संलग्न सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के पत्र अनुसार नवीन राहवीर योजना में पुरस्कार राषि रू0 5000/- से बढ़ाकर रू0 25000/- किये जाने के निर्देष निर्गत किये गये है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुॅचा कर सहायता करने वाले ‘‘राहवीर‘‘ को पुरस्कार प्राप्त करने हेतु एनेक्जर-‘ए‘ में आवेदन करना होगा जो सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के प्रवर्तन अनुभाग से प्राप्त किया जा सकता है। एनेक्जर ‘ए‘ का क्यूआर कोड भी संलग्न है। ‘‘राहवीर‘‘ द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के चिकित्सीय उपचार से सम्बन्धित निम्न में से किसी एक शर्त का एनेक्जर ‘ए‘ में उल्लेख होना अनिवार्य है। 1. बड़ी शल्य क्रिया। 2. कम से कम तीन दिन अस्पताल में भर्ती होना। 3. दिमागी चोट। 4. स्पाइनल कॉर्ड की चोट। 5. घायल व्यक्ति की मृत्यु। राहवीर द्वारा एनेक्जर ‘ए‘ में आवेदन कर सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती में प्रस्तुत करने के उपरान्त जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय अप्रेजल कमेटी द्वारा अनुमोदन के उपरान्त पुरस्कार धनराषि सीधे राहवीर के खाते में प्रेषित कर दी जायेगी। अतः जनसामान्य से अपील है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुॅचाने में सहायता करके उसके जीवन की रक्षा कर पुण्य प्राप्त करने के साथ पुरस्कार राषि भी प्राप्त करें। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
मंगलवार, 10 मार्च , 2026

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार ने 25 हज़ार से पुरस्कृत करने का लिया निर्णय, जाने कैसे करें आवेदन

बस्ती , 11 सितंबर : लाइव भारत समाचार :- प्रदेश सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डेन आवर के भीतर अस्पताल पहुॅचाने वाले नेक व्यक्ति को सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया है। सड़क दुर्घटना के बाद का एक घण्टा (गोल्डेन आवर) बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और इस अवधि में यदि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुॅचा दिया जाता है तो उसका जीवन बचने की सम्भावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 के पत्र अनुसार,
संलग्न सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के पत्र अनुसार
नवीन राहवीर योजना में पुरस्कार राषि रू0 5000/- से बढ़ाकर रू0 25000/- किये जाने के निर्देष निर्गत किये गये है।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुॅचा कर सहायता करने वाले ‘‘राहवीर‘‘ को पुरस्कार प्राप्त करने हेतु एनेक्जर-‘ए‘ में आवेदन करना होगा जो सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के प्रवर्तन अनुभाग से प्राप्त किया जा सकता है। एनेक्जर ‘ए‘ का क्यूआर कोड भी संलग्न है। ‘‘राहवीर‘‘ द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के चिकित्सीय उपचार से सम्बन्धित निम्न में से किसी एक शर्त का एनेक्जर ‘ए‘ में उल्लेख होना अनिवार्य है।

1. बड़ी शल्य क्रिया।
2. कम से कम तीन दिन अस्पताल में भर्ती होना।
3. दिमागी चोट।
4. स्पाइनल कॉर्ड की चोट।
5. घायल व्यक्ति की मृत्यु।

राहवीर द्वारा एनेक्जर ‘ए‘ में आवेदन कर सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती में प्रस्तुत करने के उपरान्त जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय अप्रेजल कमेटी द्वारा अनुमोदन के उपरान्त पुरस्कार धनराषि सीधे राहवीर के खाते में प्रेषित कर दी जायेगी।
अतः जनसामान्य से अपील है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुॅचाने में सहायता करके उसके जीवन की रक्षा कर पुण्य प्राप्त करने के साथ पुरस्कार राषि भी प्राप्त करें।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *