लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है [video width="848" height="480" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-12-at-5.33.17-PM.mp4"][/video] बस्ती ,12 सितंबर : लाइव भारत समाचार :- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बस्ती पहुँचे। भाजपा कार्यालय पर उनके स्वागत के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे। कार्यालय को झंडों, होर्डिंग्स और बैनरों से भव्य रूप से सजाया गया था। उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्रातः साढ़े ग्यारह बजे पुलिस लाइन में उतरा, जहाँ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद उप मुख्यमंत्री का काफिला सीधे भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने "केशव मौर्य जिंदाबाद" के नारे लगाकर उत्साह प्रकट किया। कार्यालय में उप मुख्यमंत्री ने तीन महत्वपूर्ण बैठकों को संबोधित किया। पहली बैठक में सभी विधायक, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष तथा पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ पंचायत चुनाव पर चर्चा और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। दूसरी बैठक में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं मोर्चों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। तीसरी बैठक में सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनहित की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने पर बल दिया। सभी बैठकों में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिला प्रभारी समीर सिंह तथा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र उपस्थित रहे। मंच का कुशल संचालन अमृत वर्मा ने किया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा, “भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। आप सबके सहयोग से 2014 से भाजपा निरंतर जीत हासिल कर रही है और 2027 में भी प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। पीडीए की हवा निकल चुकी है, क्योंकि भाजपा ने राष्ट्रपति आदिवासी समाज से बनाया, उप राष्ट्रपति पिछड़ी जाति से बनाया और हमारे प्रधानमंत्री जी भी ओबीसी वर्ग से आते हैं। आप सबका स्नेह देखकर मैं एक बार फिर बस्ती में कार्यक्रम आयोजित करूंगा।” बैठकों में प्रदेश व जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याएं एवं संगठन से जुड़े मुद्दे भी प्रस्तुत किए। उप मुख्यमंत्री ने जनता की हर समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने का आश्वासन दिया। मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है, बस्ती में कार्यकर्ताओं की भी सुनी गई जिसमें कई समस्याएं जैसे बिजली की समस्या एवं अन्य पर चर्चा करते अधिकारियों की निर्देशित किया गया है कि जन समस्याएं सुनी जाएं और त्वरित निस्तारण किए जाय। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत है और संगठन को जनहित में आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। जिला प्रभारी समीर सिंह ने कहा कि पार्टी की योजनाओं को घर-घर पहुँचाना ही संगठन की सफलता का आधार है। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कार्यकर्ताओं से संयम और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि बस्ती में भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन का आधार है। इस मौके पर संजय चौधरी, अष्टभुजा शुक्ल, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, गोपेश्वर त्रिपाठी, राम सिंगार ओझा, राजेन्द्र गौड़, राजेश पाल चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र, राजकुमार शुक्ल, अंकुर वर्मा, अनिल दुबे, दिनेश प्रताप सिंह, प्रबल मालानी, बाल कृष्ण तिवारी, सुनील सिंह, श्रीश पाण्डेय, कृष्ण कुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह, भोला निषाद, जटाशंकर शुक्ला, दुष्यंत विक्रम सिंह, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रघुनाथ सिंह, सिद्धांत सिंह, पुष्करादित्य सिंह, अरविन्द सिंह, भानु प्रताप सिंह, सुरेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद चौधरी गिल्लम, ब्रम्हदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, हरिद्वार मिश्र, अखंड प्रताप सिंह,चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा, विद्यामणि सिंह, रवि प्रताप सिंह, वैभव पाण्डेय, प्रत्यूष विक्रम सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव ’गोला’, चन्द्र शेखर मुन्ना, अमरेश कुमार पाण्डेय, वीरेंद्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, राम उग्रह जायसवाल, कुंवर आनन्द सिंह, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, ममता सिंह, रोली सिंह, उमाशंकर पटवा, सुमन सिंह,मनीष सिंह लक्की, मनोज कुमार पाठक, सचिन सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
मंगलवार, 10 मार्च , 2026

बस्ती पहुंचे डिप्टी सीएम, भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से हुवे रूबरू, भरा जोश

बस्ती ,12 सितंबर : लाइव भारत समाचार :- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बस्ती पहुँचे। भाजपा कार्यालय पर उनके स्वागत के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे। कार्यालय को झंडों, होर्डिंग्स और बैनरों से भव्य रूप से सजाया गया था। उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्रातः साढ़े ग्यारह बजे पुलिस लाइन में उतरा, जहाँ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
स्वागत के बाद उप मुख्यमंत्री का काफिला सीधे भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने “केशव मौर्य जिंदाबाद” के नारे लगाकर उत्साह प्रकट किया।
कार्यालय में उप मुख्यमंत्री ने तीन महत्वपूर्ण बैठकों को संबोधित किया।
पहली बैठक में सभी विधायक, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष तथा पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ पंचायत चुनाव पर चर्चा और विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
दूसरी बैठक में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं मोर्चों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए।
तीसरी बैठक में सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनहित की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने पर बल दिया।
सभी बैठकों में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिला प्रभारी समीर सिंह तथा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र उपस्थित रहे। मंच का कुशल संचालन अमृत वर्मा ने किया।
उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा, “भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। आप सबके सहयोग से 2014 से भाजपा निरंतर जीत हासिल कर रही है और 2027 में भी प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। पीडीए की हवा निकल चुकी है, क्योंकि भाजपा ने राष्ट्रपति आदिवासी समाज से बनाया, उप राष्ट्रपति पिछड़ी जाति से बनाया और हमारे प्रधानमंत्री जी भी ओबीसी वर्ग से आते हैं। आप सबका स्नेह देखकर मैं एक बार फिर बस्ती में कार्यक्रम आयोजित करूंगा।”
बैठकों में प्रदेश व जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याएं एवं संगठन से जुड़े मुद्दे भी प्रस्तुत किए। उप मुख्यमंत्री ने जनता की हर समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने का आश्वासन दिया।
मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है, बस्ती में कार्यकर्ताओं की भी सुनी गई जिसमें कई समस्याएं जैसे बिजली की समस्या एवं अन्य पर चर्चा करते अधिकारियों की निर्देशित किया गया है कि जन समस्याएं सुनी जाएं और त्वरित निस्तारण किए जाय।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत है और संगठन को जनहित में आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।
जिला प्रभारी समीर सिंह ने कहा कि पार्टी की योजनाओं को घर-घर पहुँचाना ही संगठन की सफलता का आधार है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कार्यकर्ताओं से संयम और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि बस्ती में भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन का आधार है।

इस मौके पर संजय चौधरी, अष्टभुजा शुक्ल, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, गोपेश्वर त्रिपाठी, राम सिंगार ओझा, राजेन्द्र गौड़, राजेश पाल चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र, राजकुमार शुक्ल, अंकुर वर्मा, अनिल दुबे, दिनेश प्रताप सिंह, प्रबल मालानी, बाल कृष्ण तिवारी, सुनील सिंह, श्रीश पाण्डेय, कृष्ण कुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह, भोला निषाद, जटाशंकर शुक्ला, दुष्यंत विक्रम सिंह, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रघुनाथ सिंह, सिद्धांत सिंह, पुष्करादित्य सिंह, अरविन्द सिंह, भानु प्रताप सिंह, सुरेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद चौधरी गिल्लम, ब्रम्हदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, हरिद्वार मिश्र, अखंड प्रताप सिंह,चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा, विद्यामणि सिंह, रवि प्रताप सिंह, वैभव पाण्डेय, प्रत्यूष विक्रम सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव ’गोला’, चन्द्र शेखर मुन्ना, अमरेश कुमार पाण्डेय, वीरेंद्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, राम उग्रह जायसवाल, कुंवर आनन्द सिंह, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, ममता सिंह, रोली सिंह, उमाशंकर पटवा, सुमन सिंह,मनीष सिंह लक्की, मनोज कुमार पाठक, सचिन सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *