सड़क के अगल बगल उगे जंगल झाड़ियों से सड़क दुर्घटना का खतरा।

साफ सफाई के अभाव में सड़क की पटरी पर घास पूस, जंगल झाड़ी का मकड़जाल

संतकबीरनगर नाथनगर बस्ती मार्ग पर सड़क के अगल बगल जंगल झाड़ी व खरपतवार बड़े हो जाने से मार्ग दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। नाथनगर से लेकर अलीनगर,मुकुंदपुर,महुली, छितही, घोरहट, हरपुर तिराहे तक सड़क के अगल-बगल जंगल झाड़ी व खरपतवार का मकड़जाल है।इसी तरह ब्लाक क्षेत्र की लगभग सभी सड़कों का यही हाल है।राहगीरों के लिए मुसीबत ही नही जान का भी खतरा बना हुआ है।यह आलम नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी,व गांव की अन्य सड़कों पर देखने को मिल रहा है।बरसात के पानी से तेजी से बड़ रही सड़क की पटरी पर मकड़जाल। साफ सफाई के अभाव में उक्त सड़कें बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही है।जिस पर आए दिन छोटे बड़े घटना दुर्घटना होना आम बात हो गया है। सड़क के अगल बगल घास पूस, जंगल झाड़ी, उगे होने से राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। सड़क पर जंगली पशु सड़क पार करते समय अचानक चपेट में आ जा रहे हैं। मोड़ पर सामने से आ रही गाड़ी न दिखाई देने पर आमने सामने भिड़ंत हो जा रहा है। जिससे लोग गिरकर घायल हो जा रहे हैं।
बेलराई से ग्रामीण राम ललित चौहान, श्याम ब्रिज चौहान, कृपा, अर्जुन चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव, सहित कई लोगों ने बताया कि बेलराई समय माता स्थान से लेकर प्राइमरी स्कूल मोड तक जंगल झाड़ी खरपतवार काफी मात्रा में उग गए हैं जिससे आए दिन दुर्घटना का संभावना बना रहता है साथ ही बेलराई प्रधानमंत्री सड़क के किनारे दो जगह मिट्टी कट गई है जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ गई है समय रहते यदि खरपतवार झाड़ी को साफ नहीं किया गया और सड़क किनारे गड्ढे को भरा नहीं गया तो दुर्घटना होने से कोई रोक नहीं सकता हैं।
वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण राम नसीब प्रजापति, हरिश्चंद्र,किसन, रामचंद्र,गोमती दुसाध, सोनू,कोमल, आदि ने बताया कि नाथनगर बस्ती मार्ग पर सड़क के अगल-बगल जंगल झाड़ियां उगी होने से सड़कों पर खतरा बना हुआ है।अब तक कई लोग यहां गिर कर घायल हो चुके हैं।और जाने भी गवा चुकें हैं।जिम्मेदार मौन है।
नाथनगर विकासखंड अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की सड़क व गांव की अन्य सड़क की पटरी पर उगे जंगल झाड़ी,घास पूस, खरपतवार का साफ सफाई मनरेगा से कार्य करने के लिए ग्राम प्रधान को एनओसी लेना अनिवार्य है। मेरे द्वारा संबंधित विभाग को चिट्ठी भेज दिया गया है। प्रधान संबंधित विभाग से एनओसी लेकर मनरेगा के तहत साफ सफाई करवा सकते हैं
रिपोर्ट लाईव भारत समाचार संतकबीरनगर