लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है [video width="848" height="480" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250923-WA0008.mp4"][/video] बस्ती, 23 सितंबर : लाइव भारत समाचार :- ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा बगही के निवासियों में ग्राम पंचायत के चुनाव प्रक्रिया में वोटर लिस्ट में खामियों को लेकर पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय और ग्राम पंचायत बगही के बीएलओ को हटाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा। ग्राम पंचायत बगही के निवासी महेंद्र कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत बगही में बीएलओ वर्तमान ग्राम प्रधान कमलावती के पति राम सिंह के सगे भाई राम गोपाल पुत्र गौरी शंकर को बना दिया गया है, जिससे ग्राम पंचायत में निष्पक्षता नहीं रहेगी। निष्पक्ष चुनाव हेतु वर्तमान बीएलओ को बदल कर किसी अन्य को जो इस ग्राम पंचायत बगही का निवासी न हो, उसे बनाना न्याय संगत होगा, उनका कहना है कि इसके संबंध में पहले 9 सितंबर 2025 को उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी कूदरहा को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। उपरोक्त बिंदु की जांच आख्या खंड विकास अधिकारी ने पत्र संख्या -1294 द्वारा 17 .9.2025 को उप जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया गया था। पर अभी तक बीएलओ को हटाया नहीं गया। ग्राम पंचायत बगही, विकास खंड कुदरहा जिला बस्ती के महेंद्र कुमार पुत्र प्रदीप कुमार के साथ मोलहू प्रसाद, सुरेन्द्र नाथ, अजीत पटेल, सच्चिदा नंद पाल, नागेंद्र चौधरी, बेचू, राघव राम, श्रवण कुमार, उमेश चौधरी, सुनील कुमार, बबलू, आदि लोगो ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई कि वर्तमान बीएलओ को हटाकर किसी अन्य ग्राम पंचायत से बीएलओ को नियुक्त किया जाय, जिससे ग्राम पंचायत, में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया हो सके। जिलाधिकारी के आदेश पर उप जिलाधिकारी ने आश्वासन ग्राम वासियों को दिया। ग्राम पंचायत बगही के निवासी महेंद्र कुमार का कहना है कि वर्तमान बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में तमाम गड़बड़ियां की जाती हैं, जिनके विवाह 10 वर्ष पूर्व हो चुके उनके भी नाम दर्ज है, इस तरह मतदाता सूची में निष्पक्षता नहीं हो पाती।इस प्रकरण में प्रशासन संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करे। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

ग्राम पंचायत बगही में निष्पक्ष चुनाव हेतु बीएलओ को हटाने की मांग

बस्ती, 23 सितंबर : लाइव भारत समाचार :- ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा बगही के निवासियों में ग्राम पंचायत के चुनाव प्रक्रिया में वोटर लिस्ट में खामियों को लेकर पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय और ग्राम पंचायत बगही के बीएलओ को हटाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा।

ग्राम पंचायत बगही के निवासी महेंद्र कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत बगही में बीएलओ वर्तमान ग्राम प्रधान कमलावती के पति राम सिंह के सगे भाई राम गोपाल पुत्र गौरी शंकर को बना दिया गया है, जिससे ग्राम पंचायत में निष्पक्षता नहीं रहेगी। निष्पक्ष चुनाव हेतु वर्तमान बीएलओ को बदल कर किसी अन्य को जो इस ग्राम पंचायत बगही का निवासी न हो, उसे बनाना न्याय संगत होगा, उनका कहना है कि इसके संबंध में पहले 9 सितंबर 2025 को उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी कूदरहा को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। उपरोक्त बिंदु की जांच आख्या खंड विकास अधिकारी ने पत्र संख्या -1294 द्वारा 17 .9.2025 को उप जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया गया था। पर अभी तक बीएलओ को हटाया नहीं गया।

ग्राम पंचायत बगही, विकास खंड कुदरहा जिला बस्ती के महेंद्र कुमार पुत्र प्रदीप कुमार के साथ मोलहू प्रसाद, सुरेन्द्र नाथ, अजीत पटेल, सच्चिदा नंद पाल, नागेंद्र चौधरी, बेचू, राघव राम, श्रवण कुमार, उमेश चौधरी, सुनील कुमार, बबलू, आदि लोगो ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई कि वर्तमान बीएलओ को हटाकर किसी अन्य ग्राम पंचायत से बीएलओ को नियुक्त किया जाय, जिससे ग्राम पंचायत, में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया हो सके। जिलाधिकारी के आदेश पर उप जिलाधिकारी ने आश्वासन ग्राम वासियों को दिया। ग्राम पंचायत बगही के निवासी महेंद्र कुमार का कहना है कि वर्तमान बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में तमाम गड़बड़ियां की जाती हैं, जिनके विवाह 10 वर्ष पूर्व हो चुके उनके भी नाम दर्ज है, इस तरह मतदाता सूची में निष्पक्षता नहीं हो पाती।इस प्रकरण में प्रशासन संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *