बस्ती ,27 सितम्बर : लाइव भारत समाचार :- सू.वि., मिशन शक्ति फेज पांच के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला चिकित्सालय बस्ती, खंड विकास कार्यालय बस्ती सदर, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र भुअर निरजन में कुल 5 जगह पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर बालिकाओं महिलाओं को लैंगिक समानता के विषय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम में वन स्टाफ सेंटर मैनेजर प्रतिभा श्रीवास्तव, टैगोर पाल, अजीत कुमार, श्याम नारायण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार