बस्ती ,04 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार :- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता असहायों के साथ खड़े ही मिलते हैं उनका कहना है कि हर नागरिक हमारे लिए महत्वपूर्ण है किसी असहाय की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है, स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक रहते हैं और एक मामला और इनके सामने आया , और निकल दिए पड़ताल करने।
मामला शहर के दक्षिण दरवाज़ा क्षेत्र स्थित नूर हॉस्पिटल की है जहां संदिग्ध जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता अपनी टीम के साथ सीएमओ कार्यालय पहुँच गए और डिप्टी सीएमओ से इस प्रकरण पर बात की।
उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट में दर्ज है कि
अस्पताल का एक्स-रे टेक्नीशियन, जिसका कार्य सिर्फ़ एक्स-रे करना है, मौके पर चिकित्सक (Physician) की भूमिका निभाते हुए मरीजों का इलाज कर रहा है।
अमित गुप्ता ने रिपोर्ट में खामियों और सच्चाई छिपाने के आरोपों पर सवाल किए।
भाजपा युवा मोर्चा ने मांग की है कि नकली अस्पताल संचालित करने वालों और ग़लत रिपोर्ट तैयार करने वाले ज़िम्मेदार अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई हो।
अमित गुप्ता ने कहा जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। दोषी चाहे अधिकारी हों या अस्पताल प्रबंधन, सभी पर तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए।
भाजयुमो ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो प्रदीप चौधरी, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदुम्न शुक्ला, नगर महामंत्री पल्लव श्रीवास्तव, रवि पाण्डेय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार