लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,27 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार :- जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता से मिल कर हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि सरोज कुमार मिश्र ने शहर के प्रवेश द्वार अमहट स्थित पुराने पुल की बदहाल स्थिति को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फरवरी 2017 में भारी वाहन के गुजरने से पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आठ साल बाद भी उसका मलबा कुआनों नदी में पड़ा हुआ है। भाजपा विधायक अजय सिंह से स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पुल का यह मलबा न केवल नदी की सुंदरता को बिगाड़ रहा है, बल्कि प्रदूषण और दुर्गंध की बड़ी वजह भी बन गया है। कुआनों नदी का जल दूषित हो रहा है और आसपास के इलाकों में असहनीय बदबू फैल रही है। सुबह-शाम सैर या पूजा-पाठ के लिए अमहट घाट पहुंचने वाले लोगों को इस वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हरैया के क्रान्तिकारी विधायक अजय सिंह के निर्देश पर जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग की है कि शीघ्र कार्रवाई करते हुए नदी में पड़े मलबे को हटाया जाए। उनका कहना है कि सफाई और पुनर्निर्माण से न केवल शहर का प्रवेश द्वार स्वच्छ और आकर्षक बनेगा, बल्कि कुआनों नदी का प्राकृतिक सौंदर्य भी पुनः लौट आएगा। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

भाजपा विधायक अजय सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि सरोज मिश्र मिले जिलाधिकारी से कुआंनो के सौंदर्यकरण के लिए सौंपा पत्र

बस्ती ,27 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार :- जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता से मिल कर हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि सरोज कुमार मिश्र ने शहर के प्रवेश द्वार अमहट स्थित पुराने पुल की बदहाल स्थिति को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि
फरवरी 2017 में भारी वाहन के गुजरने से पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आठ साल बाद भी उसका मलबा कुआनों नदी में पड़ा हुआ है। भाजपा विधायक अजय सिंह से स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पुल का यह मलबा न केवल नदी की सुंदरता को बिगाड़ रहा है, बल्कि प्रदूषण और दुर्गंध की बड़ी वजह भी बन गया है। कुआनों नदी का जल दूषित हो रहा है और आसपास के इलाकों में असहनीय बदबू फैल रही है। सुबह-शाम सैर या पूजा-पाठ के लिए अमहट घाट पहुंचने वाले लोगों को इस वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हरैया के क्रान्तिकारी विधायक अजय सिंह के निर्देश पर जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग की है कि शीघ्र कार्रवाई करते हुए नदी में पड़े मलबे को हटाया जाए। उनका कहना है कि सफाई और पुनर्निर्माण से न केवल शहर का प्रवेश द्वार स्वच्छ और आकर्षक बनेगा, बल्कि कुआनों नदी का प्राकृतिक सौंदर्य भी पुनः लौट आएगा।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *