बस्ती ,01 नवंबर : लाइव भारत समाचार :- शनिवार को सुबह लगभग 11:00 बजे शास्त्री चौक पर पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन द्वारा यातायात माह का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने यातायात से संबंधित बाइक रैली को किया रवाना।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक माह तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। एसपी ने कहा कि इस बार यातायात में बहुत कुछ फोकस किया जाएगा ग्रामीण एरिया पर फोकस अधिक किया जाएगा। ग्रामीण एरिया में ट्रैफिक की जानकारी देंगे उन्हें जागरूक किया जाएगा, हर बार शहर तक ही सीमित रह जाते थे, आरटीओ और पुलिस विभाग दोनों संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे और लोगों को जागरूक कर एक्सीडेंड प्वाइंट को कम करेंगे। हेलमेट और सीट बेल्ट पर विशेष ध्यान देकर हर मोड़ चौराहों पर यातायात पुलिस लोगों को जागरूक कर यातायात नियमो की जानकारी देगी। जिससे लोग यातायात पर जागरूक हो और दुर्घटना से बच सकें। उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत, आरटीओ (प्रवर्तन)सुरेश मौर्य, सी ओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी, यातायात प्रभारी अवधेश त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र एवं पुलिस जवान तथा शहर के प्रतिष्ठिक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार