बस्ती ,02 नवंबर : लाइव भारत समाचार :- पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती अभिनन्दन,के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत, के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात सत्येन्द्र भूषण तिवारी, के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी द्वारा हरदिया, भीटीया, वाल्टरगंज आदि ग्रामीण स्थानों पर यातायात नियमों के पालन न करने वाले चालकों को उनके वाहनों का चालान न करके गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया, इस दौरान हेलमेट लगाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाना शराब पीकर वाहन न चलाने, निर्धारित गति से तेज वाहन न चलाने आदि के बारे में जागरूक किया गया। यातायात माह पहले शहर तक सीमित रह जाते थे, पुलिस अधीक्षक ने इसका दायरा बढ़ा दिया और शहर से बाहर गांव देहात से चलने वाले वाहनों के चालकों को यातायात नियमो की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है जिससे दुर्घटना को रोका जा सके और गुलाब का फूल देकर उन्हें एहसास कराया जा रहा कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने के लिए यातायात का पालन करें, अन्यथा चालान कर वाहन सीज कर कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान टीएसआई सूर्य नारायण शुक्ला, टीएसआई हरिकेश यादव, हेड कॉन्स्टेबल कृष्णानंद पाण्डेय ,कॉन्स्टेबल चंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार