लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,03 नवंबर : लाइव भारत समाचार :- जनपद में विगत कई दिनों से हो रही निरंतर वर्षा के कारण अधिकांश किसानों की धान की फसलें पूर्णतः नष्ट हो चुकी हैं। खेतों में जलभराव के कारण फसल की पुनःरोपाई या सुधार की कोई संभावना नहीं रह गई है। यह परिस्थिति किसानों के जीवनयापन पर गहरा संकट उत्पन्न कर रही है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया कि जनपद के गांव क्षेत्रों में किसानों की मेहनत और पूंजी दोनों पूरी तरह डूब गई हैं। ऐसी स्थिति में शासन की मंशा “किसान की आय दोगुनी करने” की भावना तभी सार्थक सिद्ध होगी, जब प्रशासन संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए वास्तविक नुकसान का सर्वेक्षण कर किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान करे। उन्होंने कहा संबंधित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशित किया जाए कि वे फसलों के नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर सटीक रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अजीत शुक्ला ने कहा कि किसानों की कठिनाइयाँ अब असहनीय स्थिति में हैं, इसलिए इस विषय में कठोर, त्वरित एवं पारदर्शी कार्यवाही अति आवश्यक है। ज्ञापन देने में जिला महामंत्री विमल पाण्डे,दिग्विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष वरुण पाण्डे, राजन गुप्ता, अजीत शुक्ला उपस्थिति रहे। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

निरंतर वर्षा से किसानों के फसलों के नुकसान को लेकर भाजपा किसना मोर्चा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

बस्ती ,03 नवंबर : लाइव भारत समाचार :- जनपद में विगत कई दिनों से हो रही निरंतर वर्षा के कारण अधिकांश किसानों की धान की फसलें पूर्णतः नष्ट हो चुकी हैं। खेतों में जलभराव के कारण फसल की पुनःरोपाई या सुधार की कोई संभावना नहीं रह गई है। यह परिस्थिति किसानों के जीवनयापन पर गहरा संकट उत्पन्न कर रही है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया कि जनपद के गांव क्षेत्रों में किसानों की मेहनत और पूंजी दोनों पूरी तरह डूब गई हैं। ऐसी स्थिति में शासन की मंशा “किसान की आय दोगुनी करने” की भावना तभी सार्थक सिद्ध होगी, जब प्रशासन संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए वास्तविक नुकसान का सर्वेक्षण कर किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान करे।

उन्होंने कहा संबंधित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशित किया जाए कि वे फसलों के नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर सटीक रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अजीत शुक्ला ने कहा कि किसानों की कठिनाइयाँ अब असहनीय स्थिति में हैं, इसलिए इस विषय में कठोर, त्वरित एवं पारदर्शी कार्यवाही अति आवश्यक है। ज्ञापन देने में जिला महामंत्री विमल पाण्डे,दिग्विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष वरुण पाण्डे, राजन गुप्ता, अजीत शुक्ला उपस्थिति रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *