लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती , 20 नवंबर : लाइव भारत समाचार :- नगर पंचायत रुधौली के कामता प्रसाद नगर वार्ड में लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के पीछे आज सुबह एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है। महिला की पहचान बांसी (सिद्धार्थनगर) नगरपालिका की इंदिरा नगर वार्ड निवासी प्रीति पत्नी बाबूलाल के रूप में हुई है जो कल शाम 3ः00 बजे बिना बताए घर से निकली थी। पति बाबूलाल चाय की दुकान पर काम करता है। रोज की तरह देर रात लगभग 10ः00 घर पहुंचा तो पत्नी के लापता होने की बात सुनी। आसपास व रिश्तेदारी में पता किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। महिला का अपहरण कर रेप व मर्डर की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। चेहरे पर गहरी चोटें स्पष्ट दिखाई दे रही थीं, जिससे हत्या और दुष्कर्म की आशंका गहरा गई है। सुबह खेत काटने पहुंचे किसानों ने महिला का शव देखा तो उन्होंने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में स्थान पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मौके पर मौजूद हैं । बताया जा रहा है कि देर रात इसी स्थान के आसपास बुधवार की रात लगभग 2 साल का बच्चा लावारिस हालत में मिला था, जो सड़क पर रोता हुआ पाया गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना थाना रुधौली पुलिस को दी और बच्चे को सुरक्षित थाने पहुँचाया। घटनास्थल से शराब, पानी की बोतलें, महिला के कपड़े व अन्य सामान मिले हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा और चिंता का माहौल है। पूरे क्षेत्र में यह चर्चा फैल गई है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

अज्ञात महिला की अर्धनग्न शव मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश

बस्ती , 20 नवंबर : लाइव भारत समाचार :- नगर पंचायत रुधौली के कामता प्रसाद नगर वार्ड में लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के पीछे आज सुबह एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है। महिला की पहचान बांसी (सिद्धार्थनगर) नगरपालिका की इंदिरा नगर वार्ड निवासी प्रीति पत्नी बाबूलाल के रूप में हुई है जो कल शाम 3ः00 बजे बिना बताए घर से निकली थी।

पति बाबूलाल चाय की दुकान पर काम करता है। रोज की तरह देर रात लगभग 10ः00 घर पहुंचा तो पत्नी के लापता होने की बात सुनी। आसपास व रिश्तेदारी में पता किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। महिला का अपहरण कर रेप व मर्डर की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। चेहरे पर गहरी चोटें स्पष्ट दिखाई दे रही थीं, जिससे हत्या और दुष्कर्म की आशंका गहरा गई है। सुबह खेत काटने पहुंचे किसानों ने महिला का शव देखा तो उन्होंने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को जानकारी दी।

कुछ ही देर में स्थान पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मौके पर मौजूद हैं । बताया जा रहा है कि देर रात इसी स्थान के आसपास बुधवार की रात लगभग 2 साल का बच्चा लावारिस हालत में मिला था, जो सड़क पर रोता हुआ पाया गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना थाना रुधौली पुलिस को दी और बच्चे को सुरक्षित थाने पहुँचाया। घटनास्थल से शराब, पानी की बोतलें, महिला के कपड़े व अन्य सामान मिले हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा और चिंता का माहौल है। पूरे क्षेत्र में यह चर्चा फैल गई है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *