लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है [video width="848" height="480" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2025/12/WhatsApp-Video-2025-12-06-at-4.46.06-PM.mp4"][/video] बस्ती ,06 दिसंबर : लाइव भारत समाचार :- अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष स्नेह पाण्डेय और राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के आवाहन पर बहराइच कूच करने के लिये बड़ी संख्या में लोग अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में एकत्र हुये। हिंदुओं के सम्मान को लेकर बहराइच कूच करने के लिए यहां एकत्रित होकर सभा के माध्यम से हनुमान चालीसा पढ़ें तत्पश्चात बुलडोजर के साथ कुच करने को आगे बढ़े,पहले से मौजूद सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ यहां मौजूद रहे। हिन्दू संगठन और पुलिस आमने सामने डटी रही,लम्बे समय तक चली वार्ता के बाद सीओ सिटी के आश्वासन पर यात्रा को स्थगित कर दिया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग अध्यक्ष संजय द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि राजकुमार शास्त्री ने कहा कि हिन्दू देवी देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बहराइच में स्थित हाजी सालार की दरगाह को हटाए जाने की मांग को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे तत्वों पर लगाम लगाये जो लोग सनातन परम्परा और देवी देवताओं को अपमानित कर रहे हैं। उन्हें जेल भेजा जाय। हिन्दू संगठनो के पदाधिकारी बहराइच में स्थित हाजी सालार की दरगाह को हटाए जाने तथा उसके स्थान पर महाराज सुहेलदेव जी के सम्मान में स्मारक बनाकर बहराइच जनपद का नाम सुहेलदेव नगर किये जाने की मांग कर रहे थे। वे बुल्डोजर लेकर जाने को तैयार थे। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष स्नेह पाण्डेय और राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने कहा कि आश्वासन पर यात्रा स्थगित किया गया है किन्तु यदि मांगे न मानी गयी तो आन्दोलन जारी रहेगा। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला संयोजक प्रभु दयाल वर्मा, रविंद्र कश्यप, अनिल प्रजापति, शिव सेना जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय, रामजी पाण्डेय, प्रमोद गुप्ता, राजन, रमेश कनौजिया, अजय मिश्रा, सोनू पाठक, रमेश पांडे, आकाश आर्या, दीपक राव, डॉक्टर अन्यनय सिंह, कृष्ण अवतार चौधरी, कवि चौधरी, सत्येंद्र मिश्रा, वशिष्ठ मुनि दुबे, अभय देव शुक्ला, रीना, वंदना, धर्मेंद्र चौहान, हरेंद्र सिंह, पप्पू सोनी, रमेश पांडे, रमन दुबे, विनोद निषाद, राजू चौहान, बृजेश प्रजापति, आलोक पांडे, अंशुमान पांडे, अंजू चौधरी, घनश्याम पांडे, अमरदीप, विवेक श्रीवास्तव के साथ ही अनेक हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट : बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

हिंदू संगठन बहराइच कूच करने को तैयार, पुलिस रोकने की कोशिश, प्रशासन के आश्वासन पर माने पदाधिकारी ,कार्यक्रम स्थगित

बस्ती ,06 दिसंबर : लाइव भारत समाचार :- अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष स्नेह पाण्डेय और राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के आवाहन पर बहराइच कूच करने के लिये बड़ी संख्या में लोग अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में एकत्र हुये। हिंदुओं के सम्मान को लेकर बहराइच कूच करने के लिए यहां एकत्रित होकर सभा के माध्यम से हनुमान चालीसा पढ़ें तत्पश्चात बुलडोजर के साथ कुच करने को आगे बढ़े,पहले से मौजूद सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ यहां मौजूद रहे। हिन्दू संगठन और पुलिस आमने सामने डटी रही,लम्बे समय तक चली वार्ता के बाद सीओ सिटी के आश्वासन पर यात्रा को स्थगित कर दिया गया।
इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग अध्यक्ष संजय द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि राजकुमार शास्त्री ने कहा कि हिन्दू देवी देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बहराइच में स्थित हाजी सालार की दरगाह को हटाए जाने की मांग को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे तत्वों पर लगाम लगाये जो लोग सनातन परम्परा और देवी देवताओं को अपमानित कर रहे हैं। उन्हें जेल भेजा जाय।
हिन्दू संगठनो के पदाधिकारी बहराइच में स्थित हाजी सालार की दरगाह को हटाए जाने तथा उसके स्थान पर महाराज सुहेलदेव जी के सम्मान में स्मारक बनाकर बहराइच जनपद का नाम सुहेलदेव नगर किये जाने की मांग कर रहे थे। वे बुल्डोजर लेकर जाने को तैयार थे। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष स्नेह पाण्डेय और राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने कहा कि आश्वासन पर यात्रा स्थगित किया गया है किन्तु यदि मांगे न मानी गयी तो आन्दोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला संयोजक प्रभु दयाल वर्मा, रविंद्र कश्यप, अनिल प्रजापति, शिव सेना जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय, रामजी पाण्डेय, प्रमोद गुप्ता, राजन, रमेश कनौजिया, अजय मिश्रा, सोनू पाठक, रमेश पांडे, आकाश आर्या, दीपक राव, डॉक्टर अन्यनय सिंह, कृष्ण अवतार चौधरी, कवि चौधरी, सत्येंद्र मिश्रा, वशिष्ठ मुनि दुबे, अभय देव शुक्ला, रीना, वंदना, धर्मेंद्र चौहान, हरेंद्र सिंह, पप्पू सोनी, रमेश पांडे, रमन दुबे, विनोद निषाद, राजू चौहान, बृजेश प्रजापति, आलोक पांडे, अंशुमान पांडे, अंजू चौधरी, घनश्याम पांडे, अमरदीप, विवेक श्रीवास्तव के साथ ही अनेक हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *