लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती, 09 दिसंबर : लाइव भारत समाचार :- परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देशों पर बिना फिटनेस स्कूली वाहनों एवं ओवर लोड गन्ना लदी वाहनों पर परिवहन विभाग की लगातार कार्रवाई चल रही है, इसी क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, सुरेश मौर्य क्षेत्राधिकारी हरैया , थानाध्यक्ष हरैया के साथ ओवरलोड गन्ना ढोने वाले ट्रक ,ट्रैक्टर ट्राली और डाला के विरुद्ध संयुक्त अभियान में एक ट्रक थाना हरैया में निरुद्ध किया गया व तीन ट्रक व एक ट्रैक्टर का चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा यात्री कर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा तीन वाहन निरुद्ध किए गए व पांच वाहनों का चालान की कार्रवाई की गई। तथा बिना फिटनेस एवं बिना परमिट चल रहे तीन स्कूलवाहन को चेक कर सीज किया गया। आरटीओ प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधक एवं गन्ना वाहन मालिकों से अपील किया कि वैध कागजात से ही स्कूल वाहन का संचालन करें एवं ओवर हाईट एवं ओवर लोड वाहन सड़क पर न चलाए, अन्यथा की स्थिति में वाहन सीज कर कार्यवाही होगी। रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
गुरूवार, 23 अप्रैल , 2026

गन्ना लदी वाहनों पर कार्यवाही एक ट्रैक सीज एवं तीन स्कूली वाहन सीज तीन ट्रकों का हुआ चालान

बस्ती, 09 दिसंबर : लाइव भारत समाचार :- परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देशों पर बिना फिटनेस स्कूली वाहनों एवं ओवर लोड गन्ना लदी वाहनों पर परिवहन विभाग की लगातार कार्रवाई चल रही है, इसी क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, सुरेश मौर्य क्षेत्राधिकारी हरैया , थानाध्यक्ष हरैया के साथ ओवरलोड गन्ना ढोने वाले ट्रक ,ट्रैक्टर ट्राली और डाला के विरुद्ध संयुक्त अभियान में एक ट्रक थाना हरैया में निरुद्ध किया गया व तीन ट्रक व एक ट्रैक्टर का चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा यात्री कर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा तीन वाहन निरुद्ध किए गए व पांच वाहनों का चालान की कार्रवाई की गई। तथा बिना फिटनेस एवं बिना परमिट चल रहे तीन स्कूलवाहन को चेक कर सीज किया गया।
आरटीओ प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधक एवं गन्ना वाहन मालिकों से अपील किया कि वैध कागजात से ही स्कूल वाहन का संचालन करें एवं ओवर हाईट एवं ओवर लोड वाहन सड़क पर न चलाए, अन्यथा की स्थिति में वाहन सीज कर कार्यवाही होगी।

रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *