बस्ती ,03 जनवरी : लाइव भारत समाचार :- मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश ,राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाये जाने के निर्देश दिये गये है। जिस क्रम में बस्ती परिवहन विभाग 01 जनवरी से लगातार सड़क सुरक्षा माह को लेकर आम जनमानस में प्रचार प्रसार कर उन्हें जागरूक कर रहा है, वाहनों की नियमित चेकिंग भी की जा रही, अधिकतर लोगों को समझा कर छोड़ दिया जा रहा कि अगले हफ्ते से चालान और सीज की कार्यवाही तय है।
आज 3 जनवरी को सड़क सुरक्षा संबंधी प्रचार वाहन द्वारा कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी टोल प्लाजा एवं अन्य प्रमुख चौराहों पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पीटीओ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा अलग अलग चौराहों, क्षेत्रों में सघन चेकिंग प्रवर्तन कार्यवाही करते 14 वाहनों का चालान एवं 03 वाहनों को निरुद्ध किया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार मौर्य, एवं पीटीओ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव प्रवर्तन दल के साथ बस्ती टोल प्लाजा एवं अन्य चौराहों पर सड़क सुरक्षा का पम्पलेट बांट कर लोगों को सुरक्षित यात्रा करने की जानकारी दी गई कि किस तरह सावधानियां बरतने की जरूरत है। तथा वैद्य प्रपत्रों के साथ वाहन चलाने निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 03.01.2026 को सड़क सुरक्षा संबंधी प्रचार वाहन द्वारा कप्तानगंज एवं उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में एवं टोल प्लाजा के निकट प्रमुख चैराहों एवं स्थलों पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया। साथ ही यात्री/मालकर अधिकारी, बस्ती द्वारा हर्रैया, कप्तानगंज मार्ग पर सघन प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 14 वाहनों का चालान एवं 03 वाहनों को निरूद्ध किया गया गया, एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने हेतु यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा जनपद के प्रमुख स्थलों क्रमशः बड़ेबन चैराहा, हरदिया चैराहा एवं मड़वानगर टोल प्लाजा के समीप स्थानों पर पैम्फ्लेट/लीफलेट का वितरण किया गया, जिसके अन्तर्गत चालकों को निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगानेे, कामर्शियल वाहन चालक कोहरे को देखते हुए अपनी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप एवं फाग लाइट आवश्य लगाये जाने यथा यातायात संकेत एवं नियमों का पालन करें, सड़क को पैदल पार करते समय जेब्रा क्रासिंग का उपयोग करें, पैदल सड़क के बायीं तरफ से ही चलें, सड़क पार करने में बूढे़, बच्चों एवं विकलांगो की मदद करें, वाहन चलाने के पहले वाहन के बे्रक एवं लाइटिंग सिस्टम की जाॅच अवश्य कर लें, अगले वाहन के पास देने पर ही ओवर टेक करें, वाहन के प्रदूषण की जाॅच समय पर अवश्य करायें, रात में डिपर का प्रयोग अवश्य करें, आगे खड़ी किसी भी वाहन को पार करने के पहले अपने वाहन की गति कम कर लें, मोड़ पर वाहन की गति धीमी कर लें, स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी अति धीमे निकाले, रेलवे क्रासिंग पर गाड़ी अति धीमी करलें, वाहन निर्धारित गति में ही चलायें, बसें व टेम्पो निर्धारित स्टापेज पर ही रोकें। वाहन में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगायें, वैध प्रपत्रों के साथ ही वाहन का संचालन करने के निर्देश दिये गये।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार