लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती, 19 जनवरी : लाइव भारत समाचार : - सू.वि., जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के शिक्षकों व छात्रों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली और जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश भी दिया। प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा द्वारा बताया गया कि ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ के मूल मंत्र के साथ इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को यातायात नियमों का पालन करते हुए चार पहिया वाहनों को सीटबेल्ट लगाकर, दो पहिया वाहनों को हेलमेट पहनकर व गति सीमा को ध्यान में रखकर सही दिशा में ही गाड़ी चलाना चाहिए. ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन व नशीले पदार्थों जैसे ध्यान भटकाने वाले वस्तुओं प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर सुरक्षा नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है यह जीवन बचाने के बराबर है. जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके क्योंकि जीवन अनमोल है। इस अवसर पर विद्यालय के सड़क सुरक्षा के नोडल शिक्षक अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो/अजय श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार
गुरूवार, 23 अप्रैल , 2026

रा0इंटर कॉलेज के शिक्षक एवं छात्रों ने सड़क सुरक्षा की शपथ लेकर जागरूकता रैली निकाल सुरक्षित यात्रा करने को दिए संदेश

बस्ती, 19 जनवरी : लाइव भारत समाचार : – सू.वि., जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के शिक्षकों व छात्रों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली और जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश भी दिया। प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा द्वारा बताया गया कि ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ के मूल मंत्र के साथ इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
उन्होंने कहा कि हम लोगों को यातायात नियमों का पालन करते हुए चार पहिया वाहनों को सीटबेल्ट लगाकर, दो पहिया वाहनों को हेलमेट पहनकर व गति सीमा को ध्यान में रखकर सही दिशा में ही गाड़ी चलाना चाहिए. ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन व नशीले पदार्थों जैसे ध्यान भटकाने वाले वस्तुओं प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर सुरक्षा नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है यह जीवन बचाने के बराबर है. जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके क्योंकि जीवन अनमोल है। इस अवसर पर विद्यालय के सड़क सुरक्षा के नोडल शिक्षक अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो/अजय श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *