बस्ती ,23 जनवरी : लाइव भारत समाचार :- आज स्थानीय रंजीत कॉलोनी के श्री यमुना प्रसाद सभागार में बस्ती के लाल श्री सक्षम श्रीवास्तव को “बस्ती युवा रन सम्मान”से पूर्वांचल के जाने-माने वयो वृद्धि प्रख्यात समाजसेवी श्री दुर्गा प्रसाद (बाबूजी) ने अपने कर कमल से सम्मानित किया ।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि की सक्षम बाबू को प्यार से सभी उन्हें तस्सू बाबू के उद्बोधन से पुकारते हैं ,सही मायने में यह पूरे युवा वर्ग के लिए एक आइकन है ,शुरू से ही बड़ी होनहार रहे हैं उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने आसपास के युवा वर्ग को आईटी के माध्यम से अपने स्रोतों से देश विदेश में रोजगार देने का कार्य किया है, ऐसे में स्वामी विवेकानंद जी के विचार इन पर एकदम सटीक बैठते हैं।
श्री दुर्गा बाबू ने कहा कि युवाओं का सम्मान उनकी अदम्य शक्ति, राष्ट्र निर्माण की क्षमता और आत्म-विश्वास में निहित है, वे युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनने, निर्भय रहने और “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं” के संदेश के साथ देश के उत्थान के लिए समर्पित होना चाहिए़। क्योंकि उनका मानना था कि युवा ही भारत का भविष्य हैं।
इसी क्रम में सक्षम जी के पिताजी श्री बिंदु प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि युवा वर्ग में आंतरिक शक्ति का भंडार है जिसे जगाने की जरूरत है। युवा वर्ग जो राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है।
गोरखपुर के सामाजिक कर्मयोगी मंजीत श्रीवास्तव (बाबु) कहते थे कि भारत का भविष्य उनके चरित्र, प्रतिबद्धता और बौद्धिक शक्ति पर टिका है।
क्योंकि शक्ति ही जीवन है और कमजोरी मृत्यु के समान है।
हर युवा के भीतर अपार शक्ति होती है, “खुद पर विश्वास करो, दुनिया अपने आप विश्वास करने लगेगी” ।युवाओं को निर्भय बनने और हर तरह के भय से मुक्त होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे।
युवाओं का सम्मान उनके आत्मविश्वास को जगाने, उनकी क्षमता को पहचानने और उन्हें राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी सौंपने में है, जिससे वे एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण कर सकें।
श्रीमती कुमकुम जी ने कहा कि युवाओं से आह्वान की कि वे सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि देश और समाज के लिए कार्य करें ।युवा राष्ट्र-निर्माण का कार्य केवल युवकों से ही संभव है।
समारोह का सफल संचालन मनीष श्रीवास्तव ने किया ।इस सम्मान समारोह के आयोजक अमित कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पर इंजीनियर अनुभव कुमार श्रीवास्तव,मनीष चंद्र ,श्याम पाल,पंकज वर्मा, मोहित श्रीवास्तव ,सगीर अहमद, मुकेश सिंह, प्रवीण सिंह, अनिल मिश्रा ,विनय चतुर्वेदी, विमल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो /अजय श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार