लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,10 फरवरी : लाइव भारत समाचार :- रौतापार क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 की सभासद मंजू श्रीवास्तव पत्नी सुभाष श्रीवास्तव (डब्लू) अपने वार्ड या कहें वार्ड के आस पास का भी क्षेत्र जिसके विकास एवं साफ सफाई के लिए हर समय तत्पर दिखते हैं, कल्पना नर्सिंग होम से आगे नाली नहीं थी कई वर्षों से लोग जल निकासी से परेशान थे, आज वहां भी नाली की व्यवस्था सुचारू, ऐसे कई कठिन कार्य वार्ड के सुभाष श्रीवास्तव सभासद प्रतिनिधि द्वारा हल किया जा रहा है, वार्ड से सटे एक बड़ा ताल है जहां बरसात के पानी सभी आस पास क्षेत्र के जाती है आज पूरी तरह ध्वस्त पड़ी है, अधिकतर लोगों का कब्जा भी हो गया सिकुड़ता जा रहा है, जिसके जीर्णोद्धार के लिए ना कोई, विधायक, ना कोई जिला पंचायत, या सांसद, किसी ने आज तक पहल नहीं किया। रौता पार सभासद मंजू श्रीवास्तव अपने वार्ड नहीं बल्कि बगल के वार्ड या शहर के विकास को सोचती हैं जिसे लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के बस्ती जिले में आगमन पर उन्हें इसके लिए ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के विशालकाय लैबुडवा तालाब का चिन्हांकन कर उसके जीर्णोद्धार, सुंदरीकरण और वहां पार्क की स्थापना कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तालाब के चारों ओर कई मोहल्लों की घनी आबादी निवास करती है, लेकिन बच्चों, महिलाओं, बहनों और बुजुर्गों के लिए टहलने, शारीरिक व्यायाम, खेलकूद या स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए कोई व्यवस्थित स्थल उपलब्ध नहीं है। मंजू श्रीवास्तव ने अपने ज्ञापन में बताया कि लैबुडवा तालाब क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण धरोहर है, लेकिन वर्तमान में यह धीरे-धीरे अतिक्रमण का शिकार होता जा रहा है। यदि समय रहते इसका चिन्हांकन और संरक्षण नहीं कराया गया, तो भविष्य में यह जलस्रोत समाप्त होने की कगार पर पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तालाब की सीमाओं का निर्धारण कराया जाए और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। सभासद ने आगे कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के बाद यहां पैदल पथ (वॉकिंग ट्रैक), ओपन जिम, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र तथा हरित पार्क विकसित किया जा सकता है। इससे न केवल क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह स्थान सामाजिक गतिविधियों और परिवारों के लिए एक सुरक्षित एवं स्वच्छ मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस पहल से वार्ड के निवासियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि तालाब का विकास किया जाता है, तो क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को शहर से दूर जाए बिना ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि राज्यपाल और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे। मंजू श्रीवास्तव की इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में रौतापार को एक स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक क्षेत्र बनाने में सहायक साबित हो सकता है।   रिपोर्ट,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शुक्रवार, 24 अप्रैल , 2026

रौता पार की सभासद मंजू श्रीवास्तव की अच्छी पहल, पास के एक विशाल तालाब के जीर्णोद्धार के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

बस्ती ,10 फरवरी : लाइव भारत समाचार :- रौतापार क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 की सभासद मंजू श्रीवास्तव पत्नी सुभाष श्रीवास्तव (डब्लू) अपने वार्ड या कहें वार्ड के आस पास का भी क्षेत्र जिसके विकास एवं साफ सफाई के लिए हर समय तत्पर दिखते हैं, कल्पना नर्सिंग होम से आगे नाली नहीं थी कई वर्षों से लोग जल निकासी से परेशान थे, आज वहां भी नाली की व्यवस्था सुचारू, ऐसे कई कठिन कार्य वार्ड के सुभाष श्रीवास्तव सभासद प्रतिनिधि द्वारा हल किया जा रहा है, वार्ड से सटे एक बड़ा ताल है जहां बरसात के पानी सभी आस पास क्षेत्र के जाती है आज पूरी तरह ध्वस्त पड़ी है, अधिकतर लोगों का कब्जा भी हो गया सिकुड़ता जा रहा है, जिसके जीर्णोद्धार के लिए ना कोई, विधायक, ना कोई जिला पंचायत, या सांसद, किसी ने आज तक पहल नहीं किया। रौता पार सभासद मंजू श्रीवास्तव अपने वार्ड नहीं बल्कि बगल के वार्ड या शहर के विकास को सोचती हैं जिसे लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के बस्ती जिले में आगमन पर उन्हें इसके लिए ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के विशालकाय लैबुडवा तालाब का चिन्हांकन कर उसके जीर्णोद्धार, सुंदरीकरण और वहां पार्क की स्थापना कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तालाब के चारों ओर कई मोहल्लों की घनी आबादी निवास करती है, लेकिन बच्चों, महिलाओं, बहनों और बुजुर्गों के लिए टहलने, शारीरिक व्यायाम, खेलकूद या स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए कोई व्यवस्थित स्थल उपलब्ध नहीं है।

मंजू श्रीवास्तव ने अपने ज्ञापन में बताया कि लैबुडवा तालाब क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण धरोहर है, लेकिन वर्तमान में यह धीरे-धीरे अतिक्रमण का शिकार होता जा रहा है। यदि समय रहते इसका चिन्हांकन और संरक्षण नहीं कराया गया, तो भविष्य में यह जलस्रोत समाप्त होने की कगार पर पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तालाब की सीमाओं का निर्धारण कराया जाए और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

सभासद ने आगे कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के बाद यहां पैदल पथ (वॉकिंग ट्रैक), ओपन जिम, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र तथा हरित पार्क विकसित किया जा सकता है। इससे न केवल क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह स्थान सामाजिक गतिविधियों और परिवारों के लिए एक सुरक्षित एवं स्वच्छ मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित हो सकेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस पहल से वार्ड के निवासियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि तालाब का विकास किया जाता है, तो क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को शहर से दूर जाए बिना ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि राज्यपाल और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।

मंजू श्रीवास्तव की इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में रौतापार को एक स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक क्षेत्र बनाने में सहायक साबित हो सकता है।

 

रिपोर्ट,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *