लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती। 10 अप्रैल:- लाईव भारत समाचार:- हजारों मरीजों को नई जिंदगी देने वाले नवयुग मेडिकल सेंटर के सर्जन डॉ. अभिजात ने चिकित्सा जगत में भरोसे, समर्पण और उत्कृष्टता के पर्याय बन चुके हैं। शहर के प्रमुख चिकित्सीय संस्थानों में शुमार नवयुग मेडिकल सेंटर में उनकी सेवाएं न केवल मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के स्वास्थ्य तंत्र को नई दिशा भी दे रही हैं। वर्षों के अनुभव, गहन अध्ययन और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों में दक्षता के बल पर डॉ. अभिजात ने सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सामान्य से लेकर अत्यंत जटिल से जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न करने में उनके दक्षता और सूझबूझ की सराहना न केवल मरीजों द्वारा की जाती है।बल्कि चिकित्सा के क्षेत्र में जुड़े लोगों के द्वारा भी की जाती है। कई ऐसे मामले, जिन्हें जटिल मानकर टाल दिया गया,उसे डॉ.अभिजात ने सफलतापूर्वक संपन्न कर मरीजों को नई जिंदगी देनें का काम किए है। यही कारण है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी मरीज विशेष रूप से उनके परामर्श और उपचार के लिए नवयुग मेडिकल सेंटर पहुंचते हैं। उनकी कार्यशैली में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवीय संवेदना का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि 2012 से लेकर अब तक 22 हजार से ज्यादा आपरेशन कर चुके है। वे प्रत्येक मरीज की समस्या को गंभीरता के साथ सुनते हैं और आवश्यक जांचों के बाद स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से उपचार की रूपरेखा समझाते हैं। मरीजों और उनके परिजनों को बीमारी, सर्जरी की प्रक्रिया तथा संभावित परिणामों के बारे में सरल भाषा में जानकारी देना उनकी प्राथमिकता रहती है। यही पारदर्शिता मरीजों के मन से भय और संशय को दूर कर विश्वास को मजबूत करती है। डॉ. अभिजात की सबसे बड़ी विशेषता उनका विनम्र और सरल व्यक्तित्व है। व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद वे मरीजों के साथ आत्मीय संवाद बनाए रखते हैं। उनका मानना है कि उपचार केवल दवाओं और ऑपरेशन तक सीमित नहीं होता है, बल्कि मरीज का मानसिक संबल और सकारात्मक सोच भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनकी सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा मार्गदर्शन मरीजों में नई आशा का संचार करता है। नवयुग मेडिकल सेंटर में उनके नेतृत्व में एक अनुशासित और समर्पित चिकित्सीय टीम कार्य करती है। ऑपरेशन थिएटर से लेकर पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल तक हर चरण में गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। आधुनिक उपकरणों और उन्नत तकनीकों के उपयोग से उपचार को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाया गया है। समयबद्धता, स्वच्छता और चिकित्सा मानकों का कड़ाई से पालन उनके कार्य-प्रणाली की पहचान है। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ डॉ. अभिजात सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सजग हैं। वे समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर , निःशुल्क परामर्श और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित चिकित्सा अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों के प्रति उनका विशेष संवेदनशील दृष्टिकोण समाज में उनकी प्रतिष्ठा को और ऊंचा करता है। उनका उद्देश्य केवल उपचार करना नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाना भी है। मरीजों की प्रतिक्रियाएं ही उनकी सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण हैं। अनेक मरीज, जो गंभीर रोगों से जूझ रहे थे, आज स्वस्थ जीवन जी रहे हैं और डॉ.अभिजात को अपना जीवनदाता मानते हैं। उनके प्रति लोगों का विश्वास इस बात का संकेत है कि उन्होंने अपने पेशे को केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर सीखने की ललक ने डॉ. अभिजात को एक आदर्श चिकित्सक के रूप में स्थापित किया है। नवयुग मेडिकल सेंटर की पहचान उनकी निष्ठा और सेवाभाव से और भी सुदृढ़ हुई है। आने वाली पीढ़ी के चिकित्सकों के लिए वे प्रेरणा स्रोत हैं, जो यह सिखाते हैं कि सच्ची सफलता केवल कौशल से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और सेवा भावना से प्राप्त होती है। रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव:- लाईव भारत समाचार
गुरूवार, 23 अप्रैल , 2026

बेहतर इलाज और भरोसे का प्रतीक बना नवयुग मेडिकल सेंटर

बस्ती। 10 अप्रैल:- लाईव भारत समाचार:- हजारों मरीजों को नई जिंदगी देने वाले नवयुग मेडिकल सेंटर के सर्जन डॉ. अभिजात ने चिकित्सा जगत में भरोसे, समर्पण और उत्कृष्टता के पर्याय बन चुके हैं। शहर के प्रमुख चिकित्सीय संस्थानों में शुमार नवयुग मेडिकल सेंटर में उनकी सेवाएं न केवल मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के स्वास्थ्य तंत्र को नई दिशा भी दे रही हैं।
वर्षों के अनुभव, गहन अध्ययन और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों में दक्षता के बल पर डॉ. अभिजात ने सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सामान्य से लेकर अत्यंत
जटिल से जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न करने में उनके दक्षता और सूझबूझ की सराहना न केवल मरीजों द्वारा की जाती है।बल्कि चिकित्सा के क्षेत्र में जुड़े लोगों के द्वारा भी की जाती है। कई ऐसे मामले, जिन्हें जटिल मानकर टाल दिया गया,उसे डॉ.अभिजात ने सफलतापूर्वक संपन्न कर मरीजों को नई जिंदगी देनें का काम किए है। यही कारण है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी मरीज विशेष रूप से उनके परामर्श और उपचार के लिए नवयुग मेडिकल सेंटर पहुंचते हैं। उनकी कार्यशैली में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवीय संवेदना का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है।
उन्होंने बताया कि 2012 से लेकर अब तक 22 हजार से ज्यादा आपरेशन कर चुके है।
वे प्रत्येक मरीज की समस्या को गंभीरता के साथ सुनते हैं और आवश्यक जांचों के बाद स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से उपचार की रूपरेखा समझाते हैं। मरीजों और उनके परिजनों को बीमारी, सर्जरी की प्रक्रिया तथा संभावित परिणामों के बारे में सरल भाषा में जानकारी देना उनकी प्राथमिकता रहती है। यही पारदर्शिता मरीजों के मन से भय और संशय को दूर कर विश्वास को मजबूत करती है।
डॉ. अभिजात की सबसे बड़ी विशेषता उनका विनम्र और सरल व्यक्तित्व है। व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद वे मरीजों के साथ आत्मीय संवाद बनाए रखते हैं। उनका मानना है कि उपचार केवल दवाओं और ऑपरेशन तक सीमित नहीं होता है, बल्कि मरीज का मानसिक संबल और सकारात्मक सोच भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनकी सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा मार्गदर्शन मरीजों में नई आशा का संचार करता है।
नवयुग मेडिकल सेंटर में उनके नेतृत्व में एक अनुशासित और समर्पित चिकित्सीय टीम कार्य करती है। ऑपरेशन थिएटर से लेकर पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल तक हर चरण में गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। आधुनिक उपकरणों और उन्नत तकनीकों के उपयोग से उपचार को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाया गया है। समयबद्धता, स्वच्छता और चिकित्सा मानकों का कड़ाई से पालन उनके कार्य-प्रणाली की पहचान है।
चिकित्सा सेवा के साथ-साथ डॉ. अभिजात सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सजग हैं। वे समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर , निःशुल्क परामर्श और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित चिकित्सा अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों के प्रति उनका विशेष संवेदनशील दृष्टिकोण समाज में उनकी प्रतिष्ठा को और ऊंचा करता है। उनका उद्देश्य केवल उपचार करना नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाना भी है।
मरीजों की प्रतिक्रियाएं ही उनकी सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण हैं। अनेक मरीज, जो गंभीर रोगों से जूझ रहे थे, आज स्वस्थ जीवन जी रहे हैं और डॉ.अभिजात को अपना जीवनदाता मानते हैं। उनके प्रति लोगों का विश्वास इस बात का संकेत है कि उन्होंने अपने पेशे को केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है।
चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर सीखने की ललक ने डॉ. अभिजात को एक आदर्श चिकित्सक के रूप में स्थापित किया है। नवयुग मेडिकल सेंटर की पहचान उनकी निष्ठा और सेवाभाव से और भी सुदृढ़ हुई है। आने वाली पीढ़ी के चिकित्सकों के लिए वे प्रेरणा स्रोत हैं, जो यह सिखाते हैं कि सच्ची सफलता केवल कौशल से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और सेवा भावना से प्राप्त होती है।
रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव:- लाईव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *