बस्ती , 11 अप्रैल : लाइव भारत समाचार :- पचपेड़िया रोड स्थित अर्चना हॉस्पिटल में दो नए OPD का शुभारंभ किया गया है, बस्ती के लिए एक गर्व की बात है, यहां आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अब और अधिक लोगों तक पहुंच सकेंगी।
इस विस्तार के साथ अब सर्जिकल और क्रिटिकल केयर सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के माध्यम से लैप्रोस्कोपिक, ओपन और लेजर सर्जरी की सुविधा अब बस्ती इस अस्पताल में ही मिल रही है।
इस पहल का नेतृत्व कर रहे हैं डॉ. अमित नायक, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, और डॉ. सत्यम पांडेय, क्रिटिकल केयर एवं पेन मेडिसिन विशेषज्ञ। यहां नॉन सर्जिकल पेन मैनेजमेंट और नसों से जुड़ी समस्याओं का भी उपचार किया जा रहा है।
हॉस्पिटल में ICU और 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे हर मरीज को समय पर सही इलाज मिल सके।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों के ऑपरेशन निःशुल्क किए जा रहे हैं, जिससे इलाज सभी के लिए सुलभ हो सके।
अब इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। बेहतर सुविधा अब आपके अपने बस्ती में ही उपलब्ध है।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार