लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है [video width="848" height="478" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260414-WA0003.mp4"][/video] बस्ती। 14 अप्रैल:- लाईव भारत समाचार:- मंगलवार को जीआईसी स्कूल के निकट भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मो. युनुस आलम के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन बस्ती सदर के लोकप्रिय विधायक महेंद्र नाथ यादव ने किया। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, इससे बड़ा कोई दूसरा दान नहीं होता। आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन बेहद सराहनीय है। इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान करें, ताकि किसी भी जरूरतमंद को खून की कमी के कारण परेशानी न उठानी पड़े। समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं सभासद गौतम यादव ने कहा की रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का कार्य करता है। आज के इस रक्तदान शिविर में युवाओं और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रही है। इस तरह का आयोजन न सिर्फ मानवता की सेवा का संदेश देते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ाने का कार्य करते हैं। मैं आम जनमानस से अपील करता हूं कि वे आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों के जीवन को बचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मो. यूनुस आलम ने कहा कि रक्तदान करना एक पुनीत और मानवता से जुड़ा कार्य है। हमारे द्वारा दिया गया थोड़ा सा रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान न केवल दूसरों की मदद करता है, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए भी लाभकारी होता है। हमें समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। रक्तदान शिविर में सपा नेता अरविन्द सोनकर, प्रवीण पाठक, नियाज अहमद, ऐजाज अहमद, अकबर अली, शरद तिवारी, दिनेश तिवारी, सुरेन्द्र यादव, राहुल सोनकर, कुतुबुद्दीन, डी.के, सुनील कुमार वर्मा, गौतम यादव, मो. आसिफ, रवि सोनी के साथ ही 25 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर को सम्पन्न कराने में राम सिंह यादव, भोला पाण्डेय, मो. सलीम, हनुमान गोंड, सलमान, मो. हारिश, विशाल सोनकर, राहुल विश्वकर्मा, मो. नसीम, रमेश गौतम, बब्लू खान आदि ने योगदान दिया। रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव;- लाईव भारत समाचार
गुरूवार, 23 अप्रैल , 2026

भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जयंती पर समाजवादियों ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

बस्ती। 14 अप्रैल:- लाईव भारत समाचार:- मंगलवार को जीआईसी स्कूल के निकट भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मो. युनुस आलम के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन बस्ती सदर के लोकप्रिय विधायक महेंद्र नाथ यादव ने किया।
सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, इससे बड़ा कोई दूसरा दान नहीं होता। आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन बेहद सराहनीय है। इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान करें, ताकि किसी भी जरूरतमंद को खून की कमी के कारण परेशानी न उठानी पड़े।
समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं सभासद गौतम यादव ने कहा की रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का कार्य करता है। आज के इस रक्तदान शिविर में युवाओं और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रही है। इस तरह का आयोजन न सिर्फ मानवता की सेवा का संदेश देते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ाने का कार्य करते हैं। मैं आम जनमानस से अपील करता हूं कि वे आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों के जीवन को बचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मो. यूनुस आलम ने कहा कि रक्तदान करना एक पुनीत और मानवता से जुड़ा कार्य है। हमारे द्वारा दिया गया थोड़ा सा रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान न केवल दूसरों की मदद करता है, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए भी लाभकारी होता है। हमें समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए।
रक्तदान शिविर में सपा नेता अरविन्द सोनकर, प्रवीण पाठक, नियाज अहमद, ऐजाज अहमद, अकबर अली, शरद तिवारी, दिनेश तिवारी, सुरेन्द्र यादव, राहुल सोनकर, कुतुबुद्दीन, डी.के, सुनील कुमार वर्मा, गौतम यादव, मो. आसिफ, रवि सोनी के साथ ही 25 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर को सम्पन्न कराने में राम सिंह यादव, भोला पाण्डेय, मो. सलीम, हनुमान गोंड, सलमान, मो. हारिश, विशाल सोनकर, राहुल विश्वकर्मा, मो. नसीम, रमेश गौतम, बब्लू खान आदि ने योगदान दिया।
रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव;- लाईव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *