लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती, 11 मई : लाइव भारत समाचार :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महिला जन आक्रोश अभियान के अंतर्गत सोमवार को बस्ती में महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। रुधौली एवं कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में राजकीय इण्टर कॉलेज के सामने स्थित सपा सांसद के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए सपा के महिला विरोधी चरित्र के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का आक्रोश स्पष्ट दिखाई दिया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो लोग महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की बात नहीं करते, उन्हें जनता जवाब देने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती है, जबकि महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के मुद्दे पर हमेशा मौन रहती है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, कार्यक्रम संयोजक सुमन सिंह एवं दिलीप पाण्डेय, पूर्व प्रत्याशी संगीता जायसवाल ने महिलाओ को संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सपा जैसे दल महिलाओं के आरक्षण और उनके अधिकारों का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला जन आक्रोश अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सपा के लोग महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते और यही कारण है कि प्रदेश की महिलाएं उनके खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज करा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह घेराव कार्यक्रम आगामी मंगलवार एवं बुधवार को भी जारी रहेगा और हर क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं इसमें शामिल होकर विरोध प्रकट करेंगी। इस अवसर पर शिवांगी सिह, नीलम गौड़, संध्या दीक्षित, प्रियंका पाण्डेय, वीना पाण्डेय, कु रंजना, मंजू देवी, शीला, मुनकी देवी रेखा,राधिका, सरिता, पुष्पा गौतम, पूनम गुप्ता, सावित्री देवी, सरिता देवी, राधिका देवी, रीता देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता यादव, यासमीन, संगीता देवी, मालती देवी, गुड़िया देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी, प्रियंका, गीता, सुंदरी, बिंदु देवी, किरन, ललिता, अनीता सहित महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
सोमवार, 11 मई , 2026

महिला जन आक्रोश के तहत महिलाओं ने घेरा सपा सांसद का आवास, हाथों में तख्तियां ले जम कर की नारेबाजी

बस्ती, 11 मई : लाइव भारत समाचार :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महिला जन आक्रोश अभियान के अंतर्गत सोमवार को बस्ती में महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। रुधौली एवं कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में राजकीय इण्टर कॉलेज के सामने स्थित सपा सांसद के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए सपा के महिला विरोधी चरित्र के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का आक्रोश स्पष्ट दिखाई दिया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो लोग महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की बात नहीं करते, उन्हें जनता जवाब देने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती है, जबकि महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के मुद्दे पर हमेशा मौन रहती है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, कार्यक्रम संयोजक सुमन सिंह एवं दिलीप पाण्डेय, पूर्व प्रत्याशी संगीता जायसवाल ने महिलाओ को संबोधित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सपा जैसे दल महिलाओं के आरक्षण और उनके अधिकारों का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला जन आक्रोश अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सपा के लोग महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते और यही कारण है कि प्रदेश की महिलाएं उनके खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज करा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह घेराव कार्यक्रम आगामी मंगलवार एवं बुधवार को भी जारी रहेगा और हर क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं इसमें शामिल होकर विरोध प्रकट करेंगी।
इस अवसर पर शिवांगी सिह, नीलम गौड़, संध्या दीक्षित, प्रियंका पाण्डेय, वीना पाण्डेय, कु रंजना, मंजू देवी, शीला, मुनकी देवी रेखा,राधिका, सरिता, पुष्पा गौतम, पूनम गुप्ता, सावित्री देवी, सरिता देवी, राधिका देवी, रीता देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता यादव, यासमीन, संगीता देवी, मालती देवी, गुड़िया देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी, प्रियंका, गीता, सुंदरी, बिंदु देवी, किरन, ललिता, अनीता सहित महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *