बस्ती , 14 मई : लाइव भारत समाचार : – बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह साथियों सहित विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर चार पहिया वाहन छोड़कर इलेक्ट्रिक ऑटो से पहुंचे। उनके साथ नगर पंचायत नगर के एक दर्जन सभासद भी मोटर साइकिलों पर सवार थे। बिगड़ी विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए राना दिनेश प्रताप सिंह अधीक्षण अभियंता खालिद सिद्दीकी से संवाद करने बस्ती स्थित उनके कार्यालय गए थे। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने में हो रही देरी, नियमित अवर अभियंता की नियुक्ति न होने, अनियमित विद्युत कटौती, जर्जर तार और खंभों से दुर्घटना की आशंका, लो वोल्टेज की समस्या, ट्रांसफार्मर अपग्रेड करने में विलम्ब, रात्रिकालीन समस्या के लिए सम्पर्क न हो पाना, बिजलेंस जांच के नाम पर हो रही धन उगाहीआदि से जनता में रोष व्याप्त है। इस संदर्भ में कई बार अधिशाषी अभियंता सहित उच्चाधिकारियों को पहले ही अवगत कराया जा चुका है परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई। घंटों चली वार्ता के बाद अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया कि नगर फीडर पर स्थाई अवर अभियंता की तैनाती की जाएगी। नगर को तीन दिन में स्वतंत्र फीडर से जोड़ कर विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। सभी पंद्रह वार्डों में क्रमशः कैम्प लगाकर विद्युत समस्याओं के निदान किए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्र के सहायक अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। राना ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर एक सप्ताह में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उतर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए .के. शर्मा से मिलकर जिले की वस्तु स्थित से अवगत कराया जाएगा। एक वार्ता में उनसे इलेक्ट्रिक ऑटो पर सवार जन समस्या को उठाने बिजली कार्यालय पर पहुंचने के कारण पर बताया कि बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर अपनी चार पहिया वाहन खड़ी कर के नगर पंचायत नगर निवासी अपने बाल सखा शतीश चंद्र द्विवेदी की इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा से नगर से बस्ती गए और वापस पुनः नगर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पेट्रोल डीजल बचाने की अपील किया था। वैश्विक युद्ध की स्थित में ईंधन बचाने के विभिन्न उपाय किए जाने की सरकार के पहल से समाज को जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, संजय सोनकर, दिनेश चौरसिया, विजय साहनी, तुलसी राम , बिन्दूलाल , राम सजन यादव, राकेश पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय सन्नी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार