लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,14 मई : लाइव भारत समाचार : - कमांडिंग ऑफिसर 47 यूपी बटालियन, एनसीसी बस्ती के निर्देश पर जनपद के प्रतिष्ठित किसान इंटर कॉलेज बस्ती में आज एनसीसी (NCC) कैडेटों के लिए एक महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। यह परीक्षण आगामी 'थल सेना शिविर' (TSC) में सहभागिता के लिए कैडेट्स को शॉर्टलिस्ट करने के उद्देश्य से किया गया था। ​चयन प्रक्रिया के दौरान कैडेट्स के कौशल और शारीरिक दक्षता को बारीकी से परखा गया। इस दौरान मुख्य रूप से दो चरणों में जांच की गई: ​शारीरिक एवं ऑप्टिकल टेस्ट: कैडेट्स की शारीरिक क्षमता को मापने के लिए विभिन्न बाधाओं (Obstacles) को पार करने का 'ऑप्टिकल टेस्ट' लिया गया। इसमें कैडेट्स के अनुशासन, गति और संतुलन का विशेष परीक्षण हुआ। ​लिखित परीक्षा: शारीरिक दक्षता के साथ-साथ कैडेट्स के सामान्य ज्ञान और एनसीसी पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी को परखने के लिए एक लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया गया। ​इस चयन प्रक्रिया में कॉलेज के एनसीसी अधिकारियों लेफ्टिनेंट जितेन्द्र कुमार शाही, सूबेदार मेजर पूरन चंद्र पाण्डेय, सूबेदार प्रेमसिंह, सूबेदार राजकुमार वर्मा, बीएचएम हिम बहादुर राणा सीएचएम सुमित सुब्बा, नाइक सुमन गाहा आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों की देखरेख में कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कालेज बस्ती, शिवहर्ष उपाध्याय किसान डिग्री कॉलेज बस्ती, अंबिका प्रताप नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बस्ती, गोविन्दराम सक्सेरिया इंटर कालेज बस्ती और श्रीहंसराज लाल इंटर कालेज गणेशपुर बस्ती के कुल पचास कैडेट्स ने प्रतिभाग लिए थे। कैडेट्स को आगे के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों में जाने का अवसर प्राप्त होगा, जो उनके करियर और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अंत में ​ सूबेदार मेजर पूरन चंद्र पांडेय द्वारा सभी सफल और प्रतिभागी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया गया। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
गुरूवार, 14 मई , 2026

एनसीसी कैडेट्स का “थल सेना शिविर”के लिए चयन परीक्षण संपन्न

बस्ती ,14 मई : लाइव भारत समाचार : – कमांडिंग ऑफिसर 47 यूपी बटालियन, एनसीसी बस्ती के निर्देश पर जनपद के प्रतिष्ठित किसान इंटर कॉलेज बस्ती में आज एनसीसी (NCC) कैडेटों के लिए एक महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। यह परीक्षण आगामी ‘थल सेना शिविर’ (TSC) में सहभागिता के लिए कैडेट्स को शॉर्टलिस्ट करने के उद्देश्य से किया गया था।
​चयन प्रक्रिया के दौरान कैडेट्स के कौशल और शारीरिक दक्षता को बारीकी से परखा गया। इस दौरान मुख्य रूप से दो चरणों में जांच की गई:
​शारीरिक एवं ऑप्टिकल टेस्ट: कैडेट्स की शारीरिक क्षमता को मापने के लिए विभिन्न बाधाओं (Obstacles) को पार करने का ‘ऑप्टिकल टेस्ट’ लिया गया। इसमें कैडेट्स के अनुशासन, गति और संतुलन का विशेष परीक्षण हुआ।
​लिखित परीक्षा: शारीरिक दक्षता के साथ-साथ कैडेट्स के सामान्य ज्ञान और एनसीसी पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी को परखने के लिए एक लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया गया। ​इस चयन प्रक्रिया में कॉलेज के एनसीसी अधिकारियों लेफ्टिनेंट जितेन्द्र कुमार शाही, सूबेदार मेजर पूरन चंद्र पाण्डेय, सूबेदार प्रेमसिंह, सूबेदार राजकुमार वर्मा, बीएचएम हिम बहादुर राणा सीएचएम सुमित सुब्बा, नाइक सुमन गाहा आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों की देखरेख में कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कालेज बस्ती, शिवहर्ष उपाध्याय किसान डिग्री कॉलेज बस्ती, अंबिका प्रताप नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बस्ती, गोविन्दराम सक्सेरिया इंटर कालेज बस्ती और श्रीहंसराज लाल इंटर कालेज गणेशपुर बस्ती के कुल पचास कैडेट्स ने प्रतिभाग लिए थे। कैडेट्स को आगे के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों में जाने का अवसर प्राप्त होगा, जो उनके करियर और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अंत में
​ सूबेदार मेजर पूरन चंद्र पांडेय द्वारा सभी सफल और प्रतिभागी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *