बस्ती ,25 मई : लाइव भारत समाचार :- क्षेत्र कस्बों में लगातार बिजली कटौती की समस्याएं आ रही लोगों के जन जीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा है, जिसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष नगर श्रीमती नीलम सिंह राना जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी और निकल पड़ी नगर चीफ इंजीनियर विजय कुमार गुप्ता से मुलाकात करने ।
पूरे लाव लस्कर से मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंची श्रीमती राना ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देशों के अनुसार नगर निकाय को कम से कम 20 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। उन्होंने नगर पंचायत को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने में हो रहे विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अघोषित विद्युत कटौती रोकने, लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने, रात्रिकालीन विद्युत समस्या, निचले स्तर पर कर्मियों की लापरवाही सहित उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के विषय में मांगों को रखा। मुख्य अभियंता ने आनन फानन में अधीक्षण अभियंता खालिद सिद्दीकी और अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह को अपने कार्यालय में बुलाकर जवाब तलब किया। अधीनस्तों को नगर पंचायत अध्यक्ष की मांगों पर तत्काल अमल करने का निर्देश देते हुए मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता ने आश्वस्त किया कि जून माह में नगर पंचायत के राजघाट, नगर पेट्रोल पंप के पास और पाल नगर के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कर दी जाएगी। नगर को एक सप्ताह में स्वतंत्र फीडर से जोड़ दिया जाएगा। शासन के निर्देशों के अनुसार विद्युत आपूर्ति का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार को बदनाम करने की साजिश करने वालों को बेनकाब किया जाएगा। विद्युत विभाग में बैठे कुछ कर्मचारी, अधिकारी और ठेकेदार सरकार विरोधी मानसिकता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जानबूझ कर समस्या पैदा करने वाले चिन्हित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि विजय जायसवाल, राकेश पाण्डेय, दिलीप शर्मा,आकाश अग्रहरि, विजय गौड़, कोदई अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार