अलीगढ़ को 462 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास
अलीगढ़, 22 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को जनपद अलीगढ़ में लगभग 462 करोड़ रुपये की लागत वाली 85 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम क्षेत्र, अलीगढ़ विधानसभा तथा कोल विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरीय सुविधाओं के विस्तार से जनसामान्य के जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास और जनसशक्तीकरण के नए मानक स्थापित कर रही है तथा प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को उनका लाभ शीघ्र मिल सके।
हालांकि कार्यक्रम के बाद लखनऊ में हुई एक गंभीर अग्निकांड की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने अपना शेष कार्यक्रम संक्षिप्त करते हुए तत्काल राजधानी के लिए प्रस्थान किया।
लाइव भारत समाचार।