लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है युवाओं से सीधे संवाद करेगी भाजपा, बस्ती से शुरू हुआ 'जेन-ज़ेड संवाद' अभियान प्रतियोगी छात्रों की समस्याएं सुनीं, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जागरूक रहने का दिया संदेश बस्ती, 27 जुलाई | लाइव भारत समाचार भारतीय जनता पार्टी के बस्ती जिला संगठन ने युवाओं से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने के उद्देश्य से 'जेन-ज़ेड संवाद' अभियान की शुरुआत की है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए इस अभिनव अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रतियोगी छात्रों, महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में जाकर युवाओं से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करेंगे तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करेंगे। अभियान के प्रथम चरण में कटरा, बस्ती स्थित 'लक्ष्य एकेडमी' में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देश की वर्तमान परिस्थितियों, शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर खुलकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेष रूप से नीट परीक्षा से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों, तैयारी के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा रोजगार और शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील युवाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी न्यायसंगत मांगों को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार, अफवाह या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से सतर्क रहें और अपने विवेक का प्रयोग करते हुए देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि भारत का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है और उसकी सकारात्मक सोच, नवाचार तथा ऊर्जा ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला बनेगी। उन्होंने युवाओं से सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कोचिंग संस्थानों और कॉलेजों में पहुंचेगी भाजपा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि 'जेन-ज़ेड संवाद' अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में पार्टी के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता इंटर कॉलेजों, महाविद्यालयों और विभिन्न कोचिंग संस्थानों में जाकर युवाओं के बीच बैठेंगे। उनका उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को सुनना, उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यामणि सिंह, जिला महामंत्री अमित वर्मा, नीरज त्रिपाठी, गौरव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। रिपोर्ट : बस्ती ब्यूरो | लाइव भारत समाचार
सोमवार, 27 जुलाई , 2026

युवाओं से सीधे संवाद करेगी भाजपा, बस्ती से शुरू हुआ ‘जेन-ज़ेड संवाद’ अभियान

युवाओं से सीधे संवाद करेगी भाजपा, बस्ती से शुरू हुआ ‘जेन-ज़ेड संवाद’ अभियान

प्रतियोगी छात्रों की समस्याएं सुनीं, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जागरूक रहने का दिया संदेश

बस्ती, 27 जुलाई | लाइव भारत समाचार

भारतीय जनता पार्टी के बस्ती जिला संगठन ने युवाओं से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने के उद्देश्य से ‘जेन-ज़ेड संवाद’ अभियान की शुरुआत की है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए इस अभिनव अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रतियोगी छात्रों, महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में जाकर युवाओं से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करेंगे तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करेंगे।

अभियान के प्रथम चरण में कटरा, बस्ती स्थित ‘लक्ष्य एकेडमी’ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देश की वर्तमान परिस्थितियों, शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर खुलकर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेष रूप से नीट परीक्षा से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों, तैयारी के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा रोजगार और शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील

युवाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी न्यायसंगत मांगों को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार, अफवाह या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से सतर्क रहें और अपने विवेक का प्रयोग करते हुए देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि भारत का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है और उसकी सकारात्मक सोच, नवाचार तथा ऊर्जा ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला बनेगी। उन्होंने युवाओं से सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कोचिंग संस्थानों और कॉलेजों में पहुंचेगी भाजपा

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि ‘जेन-ज़ेड संवाद’ अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में पार्टी के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता इंटर कॉलेजों, महाविद्यालयों और विभिन्न कोचिंग संस्थानों में जाकर युवाओं के बीच बैठेंगे। उनका उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को सुनना, उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यामणि सिंह, जिला महामंत्री अमित वर्मा, नीरज त्रिपाठी, गौरव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : बस्ती ब्यूरो | लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *