लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है कांवड़ यात्रा से पहले परिवहन विभाग सख्त, बस संचालकों को जारी किए 10 अहम निर्देश यात्रियों की सुरक्षा, बसों की फिटनेस और चालक-परिचालकों के आचरण पर रहेगा विशेष फोकस बस्ती, 28 जुलाई। आगामी कांवड़ यात्रा एवं मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार शाम 4 बजे बस्ती मंडल के समस्त बस यूनियन पदाधिकारियों के साथ संभागीय परिवहन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस संचालन से जुड़े विभिन्न सुरक्षा एवं सेवा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने कहा कि कांवड़ मेला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का पर्व है। ऐसे में बस संचालकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने सभी बस मालिकों से अपील की कि यात्रा में लगाए जाने वाले प्रत्येक वाहन के समस्त प्रपत्र अद्यतन कराए जाएं तथा फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या तकनीकी समस्या की संभावना न रहे। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी बसों की आवश्यक मरम्मत समय से पूरी कराई जाए। साथ ही वाहन की पेंटिंग, सीटों, खिड़कियों के शीशों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी दुरुस्त रखा जाए। यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए बसों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग ने चालक एवं परिचालकों को यात्रियों के साथ शालीन, विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने की हिदायत दी। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा उन्हें सीट उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यह भी निर्देशित किया गया कि बस चालकों को पर्याप्त विश्राम दिया जाए ताकि थकान के कारण दुर्घटनाओं की आशंका न रहे। साथ ही बसों की छत पर लगेज या अतिरिक्त कैरियर लगाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर बसों में आग लगने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए बसों में गैस सिलेंडर, केरोसीन, स्टोव, पेट्रोमैक्स तथा अन्य ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा चालक एवं परिचालकों को ड्यूटी के दौरान पान मसाला, गुटखा, शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन न करने की सख्त चेतावनी दी गई। बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार तथा बस्ती मंडल के विभिन्न बस यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों की लगातार निगरानी की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट : बस्ती ब्यूरो| लाइव भारत समाचार
बुधवार, 29 जुलाई , 2026

कांवड़ यात्रा से पहले परिवहन विभाग सख्त, बस संचालकों को जारी किए 10 अहम निर्देश

कांवड़ यात्रा से पहले परिवहन विभाग सख्त, बस संचालकों को जारी किए 10 अहम निर्देश

यात्रियों की सुरक्षा, बसों की फिटनेस और चालक-परिचालकों के आचरण पर रहेगा विशेष फोकस

बस्ती, 28 जुलाई। आगामी कांवड़ यात्रा एवं मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार शाम 4 बजे बस्ती मंडल के समस्त बस यूनियन पदाधिकारियों के साथ संभागीय परिवहन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस संचालन से जुड़े विभिन्न सुरक्षा एवं सेवा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने कहा कि कांवड़ मेला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का पर्व है। ऐसे में बस संचालकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने सभी बस मालिकों से अपील की कि यात्रा में लगाए जाने वाले प्रत्येक वाहन के समस्त प्रपत्र अद्यतन कराए जाएं तथा फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या तकनीकी समस्या की संभावना न रहे।

बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी बसों की आवश्यक मरम्मत समय से पूरी कराई जाए। साथ ही वाहन की पेंटिंग, सीटों, खिड़कियों के शीशों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी दुरुस्त रखा जाए। यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए बसों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

परिवहन विभाग ने चालक एवं परिचालकों को यात्रियों के साथ शालीन, विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने की हिदायत दी। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा उन्हें सीट उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यह भी निर्देशित किया गया कि बस चालकों को पर्याप्त विश्राम दिया जाए ताकि थकान के कारण दुर्घटनाओं की आशंका न रहे। साथ ही बसों की छत पर लगेज या अतिरिक्त कैरियर लगाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर बसों में आग लगने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए बसों में गैस सिलेंडर, केरोसीन, स्टोव, पेट्रोमैक्स तथा अन्य ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा चालक एवं परिचालकों को ड्यूटी के दौरान पान मसाला, गुटखा, शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार तथा बस्ती मंडल के विभिन्न बस यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों की लगातार निगरानी की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : बस्ती ब्यूरो| लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *