लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मामा-भांजे समेत तीन की मौत बिलग्राम के ललौली तिराहे के पास हुआ दर्दनाक हादसा, इलाज के लिए सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया   हरदोई/बिलग्राम। बिलग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा ललौली तिराहे के निकट शाम करीब चार बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। [video width="1280" height="720" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2026/08/Video.Guru_20260828-193422705.mp4"][/video] मामा के साथ बाइक पर सवार था चार वर्षीय भांजा पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गौरव सिंह (37) पुत्र अमर सिंह निवासी पुसेड़ा, थाना बिलग्राम, उनके चार वर्षीय भांजे सूर्यांश पुत्र दुष्यंत निवासी पुसेड़ा तथा दूसरी बाइक पर सवार मोनू (18) पुत्र गुड्डू निवासी हमदापुर, थाना बिलग्राम के रूप में हुई है। बताया गया कि गौरव सिंह अपने चार वर्षीय भांजे सूर्यांश के साथ बाइक से जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर मोनू रिश्तेदारी से होकर बाइक से अपने गांव हमदापुर लौट रहा था। इसी दौरान ललौली तिराहे के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भीषण टक्कर के बाद सड़क पर तड़पते रहे घायल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया। एंबुलेंस की सहायता से तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर से अस्पताल परिसर में भी शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे घटना की सूचना मिलने पर बिलग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद तीनों शवों को कब्जे में लिया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। दो गांवों में पसरा मातम हादसे में मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों और गांवों में पहुंची, परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुसेड़ा और हमदापुर गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने सड़क हादसे में हुई तीन मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संबंधित मार्ग पर यातायात सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।   संवाददाता — महेंद्र सिंह स्थान — बिलग्राम, हरदोई
शुक्रवार, 28 अगस्त , 2026

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मामा-भांजे समेत तीन की मौत

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मामा-भांजे समेत तीन की मौत

बिलग्राम के ललौली तिराहे के पास हुआ दर्दनाक हादसा, इलाज के लिए सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया

 

हरदोई/बिलग्राम। बिलग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा ललौली तिराहे के निकट शाम करीब चार बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

मामा के साथ बाइक पर सवार था चार वर्षीय भांजा

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गौरव सिंह (37) पुत्र अमर सिंह निवासी पुसेड़ा, थाना बिलग्राम, उनके चार वर्षीय भांजे सूर्यांश पुत्र दुष्यंत निवासी पुसेड़ा तथा दूसरी बाइक पर सवार मोनू (18) पुत्र गुड्डू निवासी हमदापुर, थाना बिलग्राम के रूप में हुई है।

बताया गया कि गौरव सिंह अपने चार वर्षीय भांजे सूर्यांश के साथ बाइक से जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर मोनू रिश्तेदारी से होकर बाइक से अपने गांव हमदापुर लौट रहा था। इसी दौरान ललौली तिराहे के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

भीषण टक्कर के बाद सड़क पर तड़पते रहे घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया। एंबुलेंस की सहायता से तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर से अस्पताल परिसर में भी शोक का माहौल बन गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

घटना की सूचना मिलने पर बिलग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद तीनों शवों को कब्जे में लिया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

दो गांवों में पसरा मातम

हादसे में मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों और गांवों में पहुंची, परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुसेड़ा और हमदापुर गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने सड़क हादसे में हुई तीन मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संबंधित मार्ग पर यातायात सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।

 

संवाददाता — महेंद्र सिंह

स्थान — बिलग्राम, हरदोई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *