नर्सरी के बच्चों ने राधा-कृष्ण वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी, मटकी फोड़ कर किया सबका मन मोह
बस्ती, 4 सितंबर। लाइव भारत समाचार
स्थानीय विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के आकर्षक गेट-अप में सज-धज कर विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने माखन की मटकियां फोड़ीं और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी का दिल जीत लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश में मनाए जाने वाले सभी पर्वों में बच्चों की भागीदारी से उनकी छिपी प्रतिभा निखरती है।
श्रीकृष्ण के रूप में दिव्या, स्वराज, विनायक, अक्षित, आयुष, माधव, शौर्य सहित अन्य बच्चे और राधा के रूप में ईशा, जारा, शान्वी, अद्विका, समारा, प्रज्ञा सहित अन्य बच्चियों ने सभी को सम्मोहित कर दिया।
टीचर्स-प्यूपिल्स डे पर बच्चों ने संभाली शिक्षक की भूमिका
इसी क्रम में विद्यालय में टीचर्स-प्यूपिल्स डे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चे शिक्षकों की भूमिका में नजर आए। सुबह से ही बच्चे टीचर्स के गेट-अप में विद्यालय आए और उन्हें विभिन्न कक्षाओं को पढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई। बच्चों ने बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन किया।
तृप्ति, सारा, शिफा, पीहू, हार्दिक, कार्तिक, श्रेया, प्रज्ञा, लक्ष्य, वैष्णवी, साहिबा, गौरी सहित सैकड़ों बच्चों ने अपनी शिक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर शिवानी, ममता, हिना, रेशमा, प्रतीक्षा, सूरज, राकेश, साकेत, मीनाक्षी, सुचिता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ब्यूरो बस्ती | लाइव भारत समाचार