लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है *डीआईजी संजीव त्यागी बोले - मातृभाषा अंतरात्मा की अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है, AI के युग में भी बढ़ रहा हिन्दी का मान* हिन्दी दिवस पर बस्ती प्रेस क्लब में भव्य विचार गोष्ठी एवं सारस्वत सम्मान समारोह सम्पन्न मातृभाषा ही अंतरात्मा की अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है : डीआईजी संजीव त्यागी बस्ती। हिन्दी दिवस के पावन अवसर पर पूर्वांचल साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विकास संस्थान के तत्वावधान में 14 सितम्बर सोमवार को प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में विचार गोष्ठी एवं सारस्वत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी रहे। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव एवं महेन्द्र तिवारी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कृष्णदेव मिश्र ने की तथा संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। मुख्य अतिथि का संबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी संजीव त्यागी ने वर्तमान परिवेश में हिन्दी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मातृभाषा अपनी अंतरात्मा की अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है। भारत में करोड़ों लोग हिन्दी बोलते और समझते हैं, जिससे हिन्दी एक बड़े जनसमूह की भाषा बन चुकी है। हिन्दी पूरे देश में व्यापक रूप से बोली, समझी और जानी जाती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी हिन्दी को स्थान मिल रहा है, जो इसके विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मातृभाषा का सम्मान सदैव सर्वोपरि रहना चाहिए। वक्ताओं ने रखे विचार भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृभाषा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने और समाज में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। उन्होंने आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के हिन्दी साहित्य में योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न दौर में अंग्रेजी को बढ़ावा मिला, लेकिन हिन्दी की विकास यात्रा कभी रुकी नहीं, इसे रोक पाना असंभव है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सत्यव्रत एवं मजहर आजाद ने हिन्दी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हिन्दी का भविष्य उज्ज्वल है और बस्ती जनपद की हिन्दी साहित्यिक परम्परा अत्यंत समृद्ध रही है। वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा ने कहा कि मातृभाषा के माध्यम से व्यक्ति अपनी भावनाओं और विचारों को सहजता से व्यक्त कर सकता है। वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक भाषा का अपना महत्व है। जिस प्रकार प्रत्येक नदी का अपना स्वरूप और विशेषता होती है, उसी प्रकार हिन्दी की अपनी विशिष्ट पहचान है। हिन्दी दिवस केवल औपचारिक आयोजन का अवसर नहीं, बल्कि हिन्दी के प्रति सम्मान और संकल्प का उत्सव है। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार आलोक त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त, अंजुम परवीन, बीएन शुक्ला सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। संस्थान के अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी ने कहा कि हिन्दी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। इसे और समृद्ध एवं व्यापक बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने बस्ती जनपद के हिन्दी साहित्य की समृद्ध परम्परा का परिचय कराते हुए हिन्दी को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। काव्य पाठ से गूंजा सभागार काव्य गोष्ठी में प्रसिद्ध शायर एवं कवि सलीम बस्तवी ने अपनी रचना ‘इस देश की सरहद की निगहबान है हिन्दी’ प्रस्तुत कर हिन्दी और राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना को प्रबल किया। कवि अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, राजेन्द्र सिंह ‘राही’, तेज प्रकाश शुक्ला, श्रीमती अंजू वर्मा सहित डॉ. वीके वर्मा ने हिन्दी पर आधारित अपनी रचनाओं से लोगों से हिन्दी को अधिकाधिक अपनाने का आह्वान किया। 11 विभूतियां सम्मानित समारोह में साहित्य, पत्रकारिता व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार केडी मिश्र, आलोक त्रिपाठी, कवि दीपक सिंह ‘प्रेमी’, तेजप्रकाश शुक्ला, राजेन्द्र सिंह ‘राही’, सलीम बस्तवी ‘अजीजी’, अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, डॉ. वीके वर्मा, बाल कवि गरिमा श्रीवास्तव, श्रीमती अंजु वर्मा (हिन्दी प्रवक्ता, जीजीआईसी) तथा अंजुम परवीन (हिन्दी प्रवक्ता, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज) को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर अनिल कुमार श्रीवास्तव, गोकरन नारायण पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ‘बिन्नू’, सुनील सोनी, प्रमोद श्रीवास्तव, मो. कलीम, विपिन मिश्रा, सुनील मिश्र, पारसनाथ मौर्य, गणेश प्रसाद, ब्रह्मसेवक पाण्डेय, रमेश मिश्र, अमित सिंह, संतोष तिवारी, राजेश कुमार ओझा, विश्राम प्रसाद, रत्नेन्द्र पाण्डेय, विकास चौधरी, अजय पाल सिंह, रामसजन, कमीश मिश्र, इन्द्रभूषण चौबे, दिनेश कुमार पाण्डेय, हनुमान प्रसाद, दिलीप सिंह, शैलेन्द्र कुमार, राधेकृष्ण द्विवेदी, देवानन्द पाण्डेय, केशवराम पाण्डेय, संध्या दीक्षित, रामअधार पाल, चन्द्रभूषण श्रीवास्तव, मनोज यादव, अर्जुन उपाध्याय, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार पाण्डेय, दिनेश सिंह, लालू प्रसाद यादव, अरुण कुमार, कर्मचन्द्र यादव, वीर कुमार तिवारी, डॉ. नवीन सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, तवरेज आलम, राजकुमार श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश शर्मा, अमरेश पाण्डेय, वरुण सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाण्डेय, गणेश सोनी, संतोष पाल, अनिल सिंह, आनन्द कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार उपाध्याय, अभिनय कुमार दूबे, लवकुश यादव, दिलीप कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र उपाध्याय, लवकुश सिंह, रजनीश त्रिपाठी, अश्वनी कुमार शुक्ल, कृष्ण चन्द्र शुक्ल, बृजमोहन शुक्ल, शिवप्रकाश गौड़ सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्यकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: बस्ती ब्यूरो - लाइव भारत समाचार
मंगलवार, 15 सितम्बर , 2026

*हिन्दी दिवस पर बस्ती में सजा सारस्वत सम्मान का मंच, मातृभाषा के गौरव का लिया गया संकल्प*

*डीआईजी संजीव त्यागी बोले – मातृभाषा अंतरात्मा की अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है, AI के युग में भी बढ़ रहा हिन्दी का मान*

हिन्दी दिवस पर बस्ती प्रेस क्लब में भव्य विचार गोष्ठी एवं सारस्वत सम्मान समारोह सम्पन्न

मातृभाषा ही अंतरात्मा की अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है : डीआईजी संजीव त्यागी

बस्ती। हिन्दी दिवस के पावन अवसर पर पूर्वांचल साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विकास संस्थान के तत्वावधान में 14 सितम्बर सोमवार को प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में विचार गोष्ठी एवं सारस्वत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी रहे। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव एवं महेन्द्र तिवारी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कृष्णदेव मिश्र ने की तथा संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने किया।

मुख्य अतिथि का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी संजीव त्यागी ने वर्तमान परिवेश में हिन्दी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मातृभाषा अपनी अंतरात्मा की अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है। भारत में करोड़ों लोग हिन्दी बोलते और समझते हैं, जिससे हिन्दी एक बड़े जनसमूह की भाषा बन चुकी है। हिन्दी पूरे देश में व्यापक रूप से बोली, समझी और जानी जाती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी हिन्दी को स्थान मिल रहा है, जो इसके विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मातृभाषा का सम्मान सदैव सर्वोपरि रहना चाहिए।

वक्ताओं ने रखे विचार

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृभाषा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने और समाज में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। उन्होंने आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के हिन्दी साहित्य में योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न दौर में अंग्रेजी को बढ़ावा मिला, लेकिन हिन्दी की विकास यात्रा कभी रुकी नहीं, इसे रोक पाना असंभव है।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सत्यव्रत एवं मजहर आजाद ने हिन्दी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हिन्दी का भविष्य उज्ज्वल है और बस्ती जनपद की हिन्दी साहित्यिक परम्परा अत्यंत समृद्ध रही है।

वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा ने कहा कि मातृभाषा के माध्यम से व्यक्ति अपनी भावनाओं और विचारों को सहजता से व्यक्त कर सकता है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक भाषा का अपना महत्व है। जिस प्रकार प्रत्येक नदी का अपना स्वरूप और विशेषता होती है, उसी प्रकार हिन्दी की अपनी विशिष्ट पहचान है। हिन्दी दिवस केवल औपचारिक आयोजन का अवसर नहीं, बल्कि हिन्दी के प्रति सम्मान और संकल्प का उत्सव है।

कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार आलोक त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त, अंजुम परवीन, बीएन शुक्ला सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। संस्थान के अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी ने कहा कि हिन्दी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। इसे और समृद्ध एवं व्यापक बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने बस्ती जनपद के हिन्दी साहित्य की समृद्ध परम्परा का परिचय कराते हुए हिन्दी को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

काव्य पाठ से गूंजा सभागार

काव्य गोष्ठी में प्रसिद्ध शायर एवं कवि सलीम बस्तवी ने अपनी रचना ‘इस देश की सरहद की निगहबान है हिन्दी’ प्रस्तुत कर हिन्दी और राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना को प्रबल किया। कवि अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, राजेन्द्र सिंह ‘राही’, तेज प्रकाश शुक्ला, श्रीमती अंजू वर्मा सहित डॉ. वीके वर्मा ने हिन्दी पर आधारित अपनी रचनाओं से लोगों से हिन्दी को अधिकाधिक अपनाने का आह्वान किया।

11 विभूतियां सम्मानित

समारोह में साहित्य, पत्रकारिता व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार केडी मिश्र, आलोक त्रिपाठी, कवि दीपक सिंह ‘प्रेमी’, तेजप्रकाश शुक्ला, राजेन्द्र सिंह ‘राही’, सलीम बस्तवी ‘अजीजी’, अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, डॉ. वीके वर्मा, बाल कवि गरिमा श्रीवास्तव, श्रीमती अंजु वर्मा (हिन्दी प्रवक्ता, जीजीआईसी) तथा अंजुम परवीन (हिन्दी प्रवक्ता, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज) को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अनिल कुमार श्रीवास्तव, गोकरन नारायण पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ‘बिन्नू’, सुनील सोनी, प्रमोद श्रीवास्तव, मो. कलीम, विपिन मिश्रा, सुनील मिश्र, पारसनाथ मौर्य, गणेश प्रसाद, ब्रह्मसेवक पाण्डेय, रमेश मिश्र, अमित सिंह, संतोष तिवारी, राजेश कुमार ओझा, विश्राम प्रसाद, रत्नेन्द्र पाण्डेय, विकास चौधरी, अजय पाल सिंह, रामसजन, कमीश मिश्र, इन्द्रभूषण चौबे, दिनेश कुमार पाण्डेय, हनुमान प्रसाद, दिलीप सिंह, शैलेन्द्र कुमार, राधेकृष्ण द्विवेदी, देवानन्द पाण्डेय, केशवराम पाण्डेय, संध्या दीक्षित, रामअधार पाल, चन्द्रभूषण श्रीवास्तव, मनोज यादव, अर्जुन उपाध्याय, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार पाण्डेय, दिनेश सिंह, लालू प्रसाद यादव, अरुण कुमार, कर्मचन्द्र यादव, वीर कुमार तिवारी, डॉ. नवीन सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, तवरेज आलम, राजकुमार श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश शर्मा, अमरेश पाण्डेय, वरुण सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाण्डेय, गणेश सोनी, संतोष पाल, अनिल सिंह, आनन्द कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार उपाध्याय, अभिनय कुमार दूबे, लवकुश यादव, दिलीप कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र उपाध्याय, लवकुश सिंह, रजनीश त्रिपाठी, अश्वनी कुमार शुक्ल, कृष्ण चन्द्र शुक्ल, बृजमोहन शुक्ल, शिवप्रकाश गौड़ सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्यकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: बस्ती ब्यूरो – लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *