*जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में बूथ स्तर तक माल्यार्पण, 7 ब्लॉकों में बहुउद्देशीय सेवा शिविरों का शुभारंभ, पात्रों को मिलेगा योजना का सीधा लाभ*

अंत्योदय के प्रणेता को नमन: बस्ती में हर्षोल्लास से मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, ‘सेवा सेतु अभियान’ का भव्य आगाज
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में बूथ स्तर तक माल्यार्पण, 7 ब्लॉकों में बहुद्देशीय सेवा शिविरों का शुभारंभ, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ
बस्ती, 25 सितंबर : लाइव भारत समाचार
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती जिले भर में बड़े श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पार्टी के सभी मंडलों एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय एवं वाचनालय पर आयोजित हुआ, जहाँ जिलाध्यक्ष ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों एवं एकात्म मानववाद के दर्शन को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने वाले ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत आज भी भाजपा की आत्मा हैं।
7 ब्लॉकों में सेवा शिविरों का उद्घाटन
जयंती के अवसर पर भाजपा ने जन सेवा तथा पात्र लाभार्थियों तक केंद्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाने हेतु “सेवा सेतु अभियान” का भी भव्य शुभारम्भ किया।
अभियान के तहत विभिन्न विकासखंडों में बहुद्देशीय सेवा शिविरों का उद्घाटन वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया –
- सल्टौआ में – जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र
- विक्रमजोत में – विधायक अजय सिंह
- बहादुरपुर में – रवि सोनकर
- बनकटी में – रामायण सिंह
- बस्ती सदर में – राकेश श्रीवास्तव
- साऊंघाट में – प्रमोद पांडेय
- कप्तानगंज में – ममता पांडेय
शिविरों में मिलेंगी ये 10 प्रमुख सुविधाएं:
सेवा शिविरों में जनता को एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं मिलेंगी – 1. सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन सेवाएं (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन), 2. स्वास्थ्य सेवाएं तथा आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण एवं वितरण, 3. महिला व बाल विकास, दिव्यांग कल्याण संबंधी सहायता, 4. प्रधानमंत्री आवास योजनाएं, 5. मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी, 6. कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन व स्वरोजगार योजनाओं के लिए मार्गदर्शन, 7. बैंकिंग व ऋण सुविधा, 8. श्रमिक पंजीकरण, 9. मतदाता पंजीकरण, राशन कार्ड संबंधी कार्य, 10. विद्युत, शिक्षा व कौशल विकास सहायता एवं आवेदन-पंजीकरण व समस्याओं का त्वरित निवारण।
जिलाध्यक्ष ने कहा – कोई पात्र वंचित न रहे
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के प्रति समर्पित रहा। उनका ‘अंत्योदय’ का विचार आज भी सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन का स्रोत है। इसी भावना के साथ ‘सेवा सेतु अभियान’ संचालित किया जा रहा है ताकि सरकार की योजनाएँ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुँचें और कोई योग्य व्यक्ति वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि आगामी शनिवार को क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिंह का बस्ती आगमन सुनिश्चित है। उनका स्वागत सुबह 11:00 बजे बस्ती टोल पर किया जाएगा, इसके बाद भाजपा कार्यालय पर एक परिचयात्मक बैठक होगी।
ये रहे मौजूद –
कार्यक्रम में संजय चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र, प्रत्यूष विक्रम सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अजय पाल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, वीरेन्द्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, राकेश शर्मा, नीलम गौड़, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, विद्यामणी, सतेंद्र सिंह “भोलू” अभिनव उपाध्याय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, विशुद्धानंद तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, जन-प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में व्यापक रूप से शिविरों का आयोजन कर जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने दी।
रिपोर्ट – बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार