लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती: महिला जिलाध्यक्ष मंजू श्रीवास्तव ने दी दिवाली, धनतेरस व भैयादूज की शुभकामनाएं बस्ती, 06 नवम्बर : ब्यूरो भारतीय जनता पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष एवं रौतापार वार्ड की सभासद श्रीमती मंजू श्रीवास्तव ने जनपदवासियों को दिवाली, धनतेरस एवं भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। [video width="848" height="480" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261106-WA0041.mp4"][/video] उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जिलाध्यक्ष के रूप में अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगी और आधी आबादी को भाजपा से जोड़कर 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सम्पूर्ण योगदान दूंगी। [video width="848" height="480" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261106-WA0042.mp4"][/video] मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह देशभर में माहौल में अराजकता का जहर घोलकर गलत संदेश फैलाया जा रहा है, ऐसे में आधी आबादी की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़कर गांव, गली-मोहल्लों से लेकर जिला मुख्यालय तक महिला शक्ति को मजबूत किया जायेगा, जिससे एक बार फिर सबका साथ, सबका विकास की मंशा साकार हो सके। [video width="848" height="480" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261106-WA0040.mp4"][/video] उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं शीर्ष नेतृत्व सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा और आम जनता के साथ खड़े होकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का मौका दिया है। जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने के लिये मैं आजीवन ऋणी रहूंगी। मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षों से रौतापार की सम्मानित जनता के विश्वास और आशीर्वाद से सेवा करने का अवसर मिल रहा है। गली-मोहल्लों में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, विशेष रूप से तीज-त्योहारों और पारिवारिक समारोहों में विशेष प्रबंध किया जाता है। निश्चित रूप से वार्ड के लोगों के आशीर्वाद से लगातार अच्छा करने की ताकत मिल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेवाभाव निरन्तर जारी रहेगा। दिवाली पर्व पर मंजू श्रीवास्तव साधना देवी, मंजू यादव, पूजा, सीमा, वन्दना, राधा देवी, साधना श्रीवास्तव, बबिता आर्या, सुगना देवी, श्यामकली, पुष्पा जायसवाल के साथ वार्ड में लगातार सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रही हैं। रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शुक्रवार, 6 नवम्बर , 2026

*रौतापार वार्ड में सफाई अभियान महिला जिला अध्यक्ष मंजू श्रीवास्तव ने झाड़ू लगा कर दिया स्वच्छता संदेश।*

बस्ती: महिला जिलाध्यक्ष मंजू श्रीवास्तव ने दी दिवाली, धनतेरस व भैयादूज की शुभकामनाएं

बस्ती, 06 नवम्बर : ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष एवं रौतापार वार्ड की सभासद श्रीमती मंजू श्रीवास्तव ने जनपदवासियों को दिवाली, धनतेरस एवं भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जिलाध्यक्ष के रूप में अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगी और आधी आबादी को भाजपा से जोड़कर 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सम्पूर्ण योगदान दूंगी।

मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह देशभर में माहौल में अराजकता का जहर घोलकर गलत संदेश फैलाया जा रहा है, ऐसे में आधी आबादी की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़कर गांव, गली-मोहल्लों से लेकर जिला मुख्यालय तक महिला शक्ति को मजबूत किया जायेगा, जिससे एक बार फिर सबका साथ, सबका विकास की मंशा साकार हो सके।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं शीर्ष नेतृत्व सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा और आम जनता के साथ खड़े होकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का मौका दिया है। जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने के लिये मैं आजीवन ऋणी रहूंगी।

मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षों से रौतापार की सम्मानित जनता के विश्वास और आशीर्वाद से सेवा करने का अवसर मिल रहा है। गली-मोहल्लों में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, विशेष रूप से तीज-त्योहारों और पारिवारिक समारोहों में विशेष प्रबंध किया जाता है। निश्चित रूप से वार्ड के लोगों के आशीर्वाद से लगातार अच्छा करने की ताकत मिल रही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेवाभाव निरन्तर जारी रहेगा। दिवाली पर्व पर मंजू श्रीवास्तव साधना देवी, मंजू यादव, पूजा, सीमा, वन्दना, राधा देवी, साधना श्रीवास्तव, बबिता आर्या, सुगना देवी, श्यामकली, पुष्पा जायसवाल के साथ वार्ड में लगातार सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रही हैं।

रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *