Livebharatsamachar:
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा कि भारी-भरकम राशि खर्च किए जाने के बावजूद नदी के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि अकेले यमुना में करीब 520 नाले सीधे गंदा पानी गिरा रहे हैं।